Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: आदमदपुर मठ में संत भोला बाबा पर हमला ! गंगा में कूदकर बचाई जान, हालत गंभीर

फतेहपुर के आदमपुर मठ में संत भोला बाबा पर हमला: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के मलवां थाना क्षेत्र में स्थित आदमपुर गंगा घाट के आदमदपुर मठ में रविवार रात सनसनीखेज वारदात हुई. आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने संत भोला बाबा उर्फ भोला लोधी पर जानलेवा हमला कर दिया. बाबा गंगा में कूदकर बच निकले, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के लिए कानपुर रेफर किए गए.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब आदमपुर गंगा घाट स्थित आदमदपुर मठ में संत भोला बाबा पर कई अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया. ताबड़तोड़ वारदात से जान बचाने के लिए बाबा गंगा में कूद गए. हमलावर उन्हें मृत समझकर फरार हो गए, जबकि बाद में घायल अवस्था में बाबा को अस्पताल पहुंचाया गया.

रात 10:30 बजे आदमदपुर मठ में घुसे हमलावर

घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, कई अज्ञात हमलावर आदमदपुर मठ पहुंचे और संत भोला बाबा पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. अचानक हुए इस हमले से बचने के लिए बाबा ने जान बचाने की नीयत से गंगा में छलांग लगा दी. हमलावरों ने उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए.

गंगा से निकलकर लोगों को दी जानकारी

हमलावरों के जाते ही घायल अवस्था में बाबा गंगा से बाहर निकले और स्थानीय लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से बाबा को जिला अस्पताल भेजा गया.

गंभीर चोटों के बाद कानपुर रेफर

डॉक्टरों के मुताबिक 62 वर्षीय भोला बाबा को गंभीर चोटें आई हैं और उनका जबड़ा टूट गया है. हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल से उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि हैलट के डॉक्टरों ने आगे का इलाज लखनऊ के लिए रैफर किया, लेकिन परिजनों ने उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Read More: Fatehpur News: 28 दिन की मासूम अचानक दिखने लगी बुजुर्ग, डॉक्टरों की कड़ी मेहनत ने महज 5 दिन में दी नई जिंदगी

10 साल से आदमदपुर मठ में रह रहे थे भोला बाबा

परिजनों ने बताया कि भोला बाबा उर्फ भोला लोधी मूल रूप से थरियांव थाना क्षेत्र के दनियालपुर (कमालीपुर) गांव के रहने वाले हैं. वह पिछले दस वर्षों से आदमपुर गंगा घाट स्थित आदमदपुर मठ में रहकर धार्मिक कार्यों में लगे थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के विजयीपुर में करोड़ों का घोटाला, फर्जी दस्तावेजों से कराए गए भुगतान, मुकदमें की तैयारी

बाबा ने पहचान लिए हमलावर, पुलिस ने किया मठ सील

जानकारी के मुताबिक भोला बाबा ने अपने हमलावरों को पहचान लिया है और इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी है. वहीं, थाना प्रभारी राजकिशोर सरोज ने बताया कि उन्हें अज्ञात हमलावरों की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और आदमदपुर मठ में ताला बंद करवा दिया गया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur UPPCL News: कोई कुछ नहीं कर पाएगा मेरा एमडी चेयरमैन से हैं संबंध ! लाखों के गबन के चलते अधिशासी अभियंता सस्पेंड

01 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: आदमदपुर मठ में संत भोला बाबा पर हमला ! गंगा में कूदकर बचाई जान, हालत गंभीर

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब आदमपुर गंगा घाट स्थित आदमदपुर मठ में संत भोला बाबा पर कई अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया. ताबड़तोड़ वारदात से जान बचाने के लिए बाबा गंगा में कूद गए. हमलावर उन्हें मृत समझकर फरार हो गए, जबकि बाद में घायल अवस्था में बाबा को अस्पताल पहुंचाया गया.

रात 10:30 बजे आदमदपुर मठ में घुसे हमलावर

घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, कई अज्ञात हमलावर आदमदपुर मठ पहुंचे और संत भोला बाबा पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. अचानक हुए इस हमले से बचने के लिए बाबा ने जान बचाने की नीयत से गंगा में छलांग लगा दी. हमलावरों ने उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए.

गंगा से निकलकर लोगों को दी जानकारी

हमलावरों के जाते ही घायल अवस्था में बाबा गंगा से बाहर निकले और स्थानीय लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से बाबा को जिला अस्पताल भेजा गया.

गंभीर चोटों के बाद कानपुर रेफर

डॉक्टरों के मुताबिक 62 वर्षीय भोला बाबा को गंभीर चोटें आई हैं और उनका जबड़ा टूट गया है. हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल से उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि हैलट के डॉक्टरों ने आगे का इलाज लखनऊ के लिए रैफर किया, लेकिन परिजनों ने उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

10 साल से आदमदपुर मठ में रह रहे थे भोला बाबा

परिजनों ने बताया कि भोला बाबा उर्फ भोला लोधी मूल रूप से थरियांव थाना क्षेत्र के दनियालपुर (कमालीपुर) गांव के रहने वाले हैं. वह पिछले दस वर्षों से आदमपुर गंगा घाट स्थित आदमदपुर मठ में रहकर धार्मिक कार्यों में लगे थे.

बाबा ने पहचान लिए हमलावर, पुलिस ने किया मठ सील

जानकारी के मुताबिक भोला बाबा ने अपने हमलावरों को पहचान लिया है और इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी है. वहीं, थाना प्रभारी राजकिशोर सरोज ने बताया कि उन्हें अज्ञात हमलावरों की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और आदमदपुर मठ में ताला बंद करवा दिया गया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री
फतेहपुर जिला बार एसोसिएशन चुनाव 2026 में रोमांच अपने चरम पर रहा. अध्यक्ष पद पर बाबू सिंह यादव ने महज...
UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ
आज का राशिफल 09 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी
UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे
Iran War News Live: ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान का इनकार, क्या आज खत्म हो जाएगी पूरी सभ्यता, परमाणु हमले की ओर बढ़ता अमेरिका
Fatehpur News: मुझे अपमानित करने के लिए बुलाया है क्या, ये मेरी विधानसभा है, भूमि पूजन में भिड़ीं सपा-भाजपा विधायक
UP Cabinet का मास्टरस्ट्रोक: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी, सरकार की लगी मोहर, मई से मिलेगा मानदेय

Follow Us