Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: निकाह के एक महीने बाद ही चुरा ले गई ससुराल की दौलत ! प्रेमी संग भागी विवाहिता अब दे रही जान से मारने की धमकी

UP Fatehpur News: निकाह के एक महीने बाद ही चुरा ले गई ससुराल की दौलत ! प्रेमी संग भागी विवाहिता अब दे रही जान से मारने की धमकी
फतेहपुर में प्रेमी के साथ फरार हुई महिला अब पति को दे रही धमकी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में निकाह के एक महीने बाद ही विवाहिता ससुराल से जेवर-नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। अब महिला अपने प्रेमी, पिता और भाई के साथ पति पर साथ रखने का दबाव बना रही है और जान से मारने की धमकी दे रही है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक शादीशुदा महिला ने अपने वैवाहिक जीवन को ताक पर रखकर प्रेमी संग भागने की साजिश रच डाली.

महिला ने न सिर्फ ससुराल का विश्वास तोड़ा, बल्कि घर से लाखों के गहने और नगदी समेट कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. अब पीड़ित पति पर फिर से साथ रहने का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. पुलिस ने महिला समेत उसके पिता, भाई और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

निकाह के नाम पर छल ! एक महीने की दुल्हन निकली बेवफा

फतेहपुर (Fatehpur) के असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी आपबीती सुनाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी शादी उसी गांव में रहने वाली सगी ममेरी बहन से बड़े धूमधाम से की गई थी.

निकाह के बाद सभी रिश्तेदारों ने इसे एक मिसाल माना, लेकिन शादी के महज एक महीने बाद ही पत्नी का असली चेहरा सामने आने लगा. महिला का व्यवहार अजीब होने लगा, और फिर जो सच सामने आया उसने सबको हिला दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

शादी से पहले था प्रेमी से नाजायज रिश्ता

पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का शादी से पहले ही खागा कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी गुलाम आरिफ नाम के युवक से अवैध संबंध था. बताया जा रहा है कि दोनों का लव अफेयर शादी के बाद भी जारी रहा. पत्नी रात-रात भर प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

पति जब कभी टोकता, तो झगड़े पर उतारू हो जाती. फिर 23 अगस्त 2024 की रात करीब 11 बजे, महिला घर में रखे सोने-चांदी के गहने, नगदी और कीमती सामान लेकर प्रेमी संग फरार हो गई.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

मायके में रह रही है महिला, अब पति दे रही धमकी

भागने के बाद महिला फिलहाल अपने मायके में माता-पिता के साथ रह रही है. पीड़ित युवक का आरोप है कि अब उसकी पत्नी, प्रेमी गुलाम आरिफ, पिता नईम और भाई मोइन के साथ मिलकर उसे धमका रही है. महिला जबरन साथ रहने का दबाव बना रही है, और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. युवक ने यह भी बताया कि महिला के मायके पक्ष से उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

इस पूरे प्रकरण पर असोथर थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने पूरे प्रकरण जांच शुरू कर दी है और जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us