Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम प्रधान और सचिव ने कर डाला 16 लाख का गबन ! इन पर लटकी है कटार

Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम प्रधान और सचिव ने कर डाला 16 लाख का गबन ! इन पर लटकी है कटार
फतेहपुर की दो ग्राम सभाओं में 16 लाख का गबन बाएं डीएम सी इंदुमति फाइल फोटो : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) ग्राम प्रधान और सचिव ने मिली भगत से 16 लाख का गबन करते हुए डकार गए. कमेटी की जांच के दौरान मामला खुलते ही हड़कंप मच गया. गबन बहुआ (Bahua Block) ब्लॉक की कठवारा और दूलापुर ग्राम पंचायत में किया गया है. पूरे प्रकरण में डीएम ने प्रधान और सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में ग्राम पंचायतों के विकास में खर्च होने वाले पैसों को प्रधान और सचिवों ने मिलकर बंदर बांट कर लिया. बुधवार को डीएम सी इंदुमति (IAS C Indumati) ने ग्राम पंचायतों में हुए 16 लाख रुपए के गबन के लिए सभी को दोषी मानते हुए रिकवरी नोटिस जारी कर अंतिम और सटीक स्पष्टीकरण मांगा है.

बताया जा रहा है कि बहुआ ब्लॉक (Bahua Block) की कठवारा और दूलापुर ग्राम पंचायतों में गबन के लिए प्रधान सचिवों सहित सात लोगों को दोषी पाया गया है.

फतेहपुर की ग्राम पंचायतों में हो गया गबन, शिकायत पर हुआ खुलासा 

फतेहपुर (Fatehpur) के बहुआ ब्लाक (Bahua Block) की ग्राम पंचायत कठवारा और दूलापुर में विकास कार्यों की धांधली को लेकर शिकायत की गई थी. जानकारी के मुताबिक कठवारा निवासी सत्यवान पुत्र केदारनाथ ने जनवरी माह में डीएम को शपथपत्र देते हुए उनकी ग्राम पंचायत में घांधली का आरोप लगाया था.

डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पीडी डीआरडीए की अध्यक्षता में कमेटी गठित करते हुए जांच के आदेश दिए थे. काफी समय से चल रही इस जांच में कमेटी ने ग्राम प्रधान भीम सिंह, पूर्व सचिव राजकुमार व वर्तमान सचिव उमेश कुमार को दोषी पाया है.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

बताया जा रहा है कि इस ग्राम सभा में हैंडपंपों की मरम्मत में 3.84 लाख, रिबोर में 9700 और सोलर लाइट की मरम्मत में 9700 रुपए कुल मिलाकर 5.79 लाख खर्च किए थे जबकि इनमें से कोई काम नहीं हुआ है. 

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

दूलापुर ग्राम सभा में बिना काम के खर्च हुए दस लाख 

कठवारा ग्राम पंचायत के बाद दूलापुर में भी गबन का मामला पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि गांव के रामसुहावन पुत्र जियालाल ने भी डीएम से इसकी शिकायत की थी दोनों प्रकरण लगभग एक ही तरह और एक ब्लॉक के होने के कारण उसी कमेटी ने इसकी जांच की.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

जानकारी के मुताबिक कमेटी 10.31 लाख रुपए की गड़बड़ी पकड़ी और ग्राम प्रधान गुलशन सचिव आशीष श्रीवास्तव, शिववीर साहू और अश्वनी मौर्य को दोषी पाया. हालाकि सभी लोगों ने कहा है कि स्पष्टीकरण में साक्ष्यों के साथ जवाब दिया जाएगा.

जानिए जांच के बाद क्या कहा कमेटी ने..

बहुआ ब्लॉक की कठवारा और दूलापुर ग्राम सभा में प्रधानों और वर्तमान और पूर्व सचिवों को नोटिस जारी करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पीडी शेषमणि सिंह ने कहा कि दोनों ग्राम सभाओं में जांच की गई थी ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए हैं.

जिन शिकायतों को लेकर जांच की गई थी वो सही पाए गए हैं. उन्होंने कहा कि बिना काम के ही पैसे निकाल लिए गए हैं. वहीं डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह ने कहा कि सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं संतोष जनक उत्तर ना मिलने पर रिकवरी की जाएगी. 

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us