Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर की ग्राम पंचायत में उगाही भ्रष्टाचार ! डीएम का चला चाबुक, सचिव सस्पेंड

Fatehpur News Today: फतेहपुर की ग्राम पंचायत में उगाही भ्रष्टाचार ! डीएम का चला चाबुक, सचिव सस्पेंड
फतेहपुर में पीएम आवास योजना में अपात्रों को आवास सचिव सस्पेंड (बाएं डीएम सी इंदुमति) फाइल फोटो: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में आवास योजना में अपात्रों को लाभ और ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं में धन उगाही के चलते अमौली ब्लाक (Amauli Block) के बबई ग्राम पंचायत में तैनात सचिव को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पीएम आवास योजना (Pm Awas Yojana) में धांधली करते हुए अपात्रों को लाभ देने के साथ ग्राम पंचायत की योजनाओं में धन उगाही के चलते संबंधित सचिव को गुरुवार को डीएम सी इंदुमति (IAS C Indumati) ने निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

बताया जा रहा है बीते 21 जून को अधिवक्ता प्रत्यूष कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अमौली ब्लॉक के बबई ग्राम पंचायत में हो रही धांधली के आरोप लगाए थे. 

ग्राम पंचायत में 11 अपात्रों को बांट दिए पीएम आवास 

फतेहपुर (Fatehpur) के अमौली ब्लॉक (Amauli Block) अंतर्गत बाबूपुर मजरे बबई ग्राम पंचायत निवासी एडवोकेट प्रत्यूष कुमार ने ग्राम पंचायत में लगातार हो रही धांधली भ्रष्टाचार के चलते बीते 21 जून को डीएम सी इंदुमति (IAS C Indumati) को शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) में अपात्रों को लाभ पहुंचाया है साथ ही सरकारी योजनाओं में लोगों से धन उगाही करते हैं.

डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला विकास अधिकारी (DDO) से जांच करवाने के आदेश दिए. डीडीओ ने परियोजना अधिकारी डीआरडीए के साथ जांच की तो ग्राम पंचायत की आवास योजना में 11 अपात्र लोग निकल कर आए. डीएम ने जांच को संज्ञान में लेते हुए डीपीआरओ को आदेशित किया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सचिव विजय कुमार को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. 

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

विभागीय जांच में खुलेंगे कई राज कड़ी कार्रवाई के आसार

ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार को सस्पेंड करते ही महकमें में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि सचिव ने ग्राम पंचायत में शौचालय के नाम पर भी लोगों से धन उगाही की है साथ ही शिकायतकर्ता ने पारिवारिक रजिस्टर में लाभ लेने की शिकायत की थी.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

माना जा रहा है कि विजय कुमार जिन गांवों में कार्यरत हैं वहां कराए गए सभी कामों की पुष्टि भी की जाएगी. गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की संकेत मिल रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us