Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में सरकार की इस योजना से सफलता पा रहे छात्र ! इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन

UP Fatehpur News: फतेहपुर में सरकार की इस योजना से सफलता पा रहे छात्र ! इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन
फतेहपुर में अभ्युदय योजना से सफल हो रहे छात्र बाएं ग्राम पंचायत अधिकारी बनी ममता मिश्रा: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अभ्युदय योजना (Abhyudaya Yojana) के तहत नि:शुल्क कोचिंग पाकर कई छात्रों ने सफलता पाई है. महंगी कोचिंग से विमुख छात्र मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से लाभ उठा रहे हैं.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana) से कोचिंग पाकर सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे हैं. प्रदेश उन छात्रों के लिए ये व्यवस्था लेकर आई है जो अभाव में रहकर मंहगी कोचिंग फीस देने में असमर्थ हैं.

सरकार की Abhyudaya Yojana ने बड़े संस्थानों की व्यवसायीकरण की व्यवस्था को तोड़ते हुए आम छात्रों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है. जनपद फतेहपुर (Fatehpur) में कई छात्रों ने अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.

अभ्युदय योजना से इन मिल रही है निःशुल्क कोचिंग 

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana) से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है.

जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अभ्युदय योजना (Abhyudaya Yojana) के तहत सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग अभी प्रदान की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

भविष्य में सरकार द्वारा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि जनपद के कई प्रतियोगी छात्रों ने निःशुल्क कोचिंग से लाभ उठाकर सरकारी नौकरियां प्राप्त की हैं. 

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

फतेहपुर में इन अभ्यर्थियों को मिली सफलता

समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा 2018 में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर शहर के आवास विकास की रहने वाली छात्रा ममता मिश्रा पत्नी हरिहर प्रसाद मिश्रा का चयन हुआ है

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

वहीं उप्र पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 के लिखित परीक्षा में भाई-बहन अनुज सिंह, उमा देवी निवासी कुरूस्तीकला, याशमीन पुत्री मोहम्मद ईशाक निवासी पठान मोहल्ला, लक्ष्मी पुत्री चन्द्रशेखर निवासी चितौरा, रामप्रकाश पुत्र सुखराज निवासी परवेजपुर तथा रामबाबू पुत्र शिवशंकर निवासी फुलुरवा ने सफलता प्राप्त की है.

उन्होंने कहा कि निःशुल्क कोचिंग की सुविधा के तहत छात्र लगातार लाभ उठाते हुए सफलता प्राप्त कर रहे हैं. अवनीश कुमार यादव कहते हैं कि सरकार मेधावी छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के हर कदम को बेहतर बनाने के लिए प्रयास रत है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us