Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Mausam News: यूपी में मौसम ने ली करवट ! इन जिलों में घना कोहरा, यलो अलर्ट जारी

UP Mausam News: यूपी में मौसम ने ली करवट ! इन जिलों में घना कोहरा, यलो अलर्ट जारी
यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, घने कोहरे की संभावना (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP Weather Updates

UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में आज सुबह से ही घना कोहरा (dense fog) दिखाई दे रहा है. मौसम में हुए बदलाव के लिए विभाग ने यलो अलर्ट (Alret In UP) जारी किया है.

Dense Fog In UP: उत्तर प्रदेश में लगातार कड़ाके सर्दी और शीतलहर के बीच कई जिलों में घना कोहरा देखा गया है. ताजमहल में छाई धुंध ने उसको ढक लिया है. तराई इलाकों के जिलों में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है.

अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान की अधिक गिरावट होगी. बताया जा रहा है कि गुरुवार को आगरा, बरेली, बलिया, अमेठी, बहराइच में विजिबिलिटी 200 मीटर तक रही.

ऐसे में इन जिलों की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहद सावधानी से गाड़ियों से यात्री करनी चाहिए. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल के अधिकतर जिले घने कोहरे की चपेट में जाने वाले हैं. 

अगले पांच दिनों तक घने कोहरे का अनुमान, बढ़ेगी गलन

मौसम विभाग के मुताबिक 22 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिखाई पड़ेगा. सर्द हवाओं को लेकर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

बुधवार की बात करें तो प्रदेश में सबसे ठंडा जिला बुलंदशहर (BulandShahr) रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं बहराइच का तापमान सर्वाधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिले के आला अधिकारी लगातार बदलते मौसम को देखते हुए पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई पड़ रहे हैं. 

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

यूपी के इन जिलों में होगा घना कोहरा (Dense Fog In UP)

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इन जिलों में 20 दिसंबर को घना कोहरा (Dense Fog) रहने की संभावना जताई है जिसमें.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके शामिल हैं.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us