Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में प्रतियोगी छात्रों के लिए वरदान है ये लाइब्रेरी; हाईटेक सुविधाएं प्राइवेट को दे रहीं मात

Fatehpur UP News: फतेहपुर में प्रतियोगी छात्रों के लिए वरदान है ये लाइब्रेरी; हाईटेक सुविधाएं प्राइवेट को दे रहीं मात
फतेहपुर के राजकीय जिला पुस्तकालय में अध्ययनरत प्रतियोगी छात्र: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) का राजकीय जिला पुस्तकालय (Fatehpur Library) प्रतियोगी छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा. छात्र मात्र रजिस्ट्रेशन शुल्क देकर आजीवन इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

Fatehpur Public Library: यूपी के फतेहपुर में बना राजकीय जिला पुस्तकालय अब पूरी तरह से हाईटेक सुविधाओं से लैस हो चुका है. सिविल सेवा हो या "वन डे" जैसे एसएससी, बैंकिंग, शिक्षक पात्रता, पुलिस, अधिनस्थ सेवा यहां सभी प्रकार की पुस्तके मौजूद हैं.

बताया जा रहा है कि यहां बैठकर अध्ययन करने के लिए अभी तक 100 सीटें थीं जिनको शासन ने बढ़ाकर 124 कर दीं हैं. राजकीय पुस्तकालय में कोई भी व्यक्ति मात्र 500 रुपए में रजिस्ट्रेशन कराकर सुविधा प्राप्त कर सकतें हैं. 

कभी अभाव में था राजकीय पुस्तकालय आज है कंप्यूटरीकृत 

फतेहपुर के राजकीय जिला पुस्तकालय (Public Library Fatehpur) की स्थापना साल 1985 में हुई थी. बताया जा रहा है कि विगत सालों में इसके रजिस्टर्ड छात्र-छात्राओं की संख्या 200 के ऊपर नहीं गई साथ ही बदलते समय के मुताबिक भी इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ.

जानकारी के अनुसार बीते दो वर्षों में शासन की मनसा और कर्तव्य बोध ने इसका रूप परिवर्तित कर दिया है. पुस्तकालय अधीक्षक अनिल कुमार यादव बताते हैं कि राजकीय लाइब्रेरी पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत हो चुकी है. छात्रों के लिए दस कंप्यूटर लगवाए गए हैं.

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

बढ़ रही है प्रतियोगी छात्रों की संख्या, वाईफाई से कनेक्टिविटी 

राजकीय पुस्तकालय में लाइब्रेरी के साथ ही वाईफाई (Public Internet) की सुविधा उपलब्ध है. अनिल यादव कहते हैं कि जो छात्र पुस्तकों के अलावा ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए भी व्यवस्था की गई है.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

उन्होंने कहा कि इस समय 544 छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं जिसकी फीस मात्र 500 रुपए आजीवन है. अनिल कहते हैं कि जब भी छात्र पुस्तलकाय छोड़कर जाना चाहे तो उनको रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस कर दी जाती है. 

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

दो सालों में दस बच्चों का हुआ चयन

लाइब्रेरी से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले परीक्षार्थी पिछले दो सालों से चयनित हो रहे हैं. लाइब्रेरियन अनिल यादव कहते हैं कि उनके कार्यकाल में अब तक दस प्रतिभागी सफल हो चुके हैं.

उन्होंने कहा कि वो अधिकारियों से बात करते हुए छात्र-छात्राओं के लिए साक्षात्कार और मोटिवेशन की व्यवस्था के साथ सही तैयारी के लिए परिचर्चा भी कराते हैं. 

सिविल की तैयारी के लिए बेहतर व्यवस्था 

कभी खुद एक एक प्रतिभागी रहे अनिल यादव कहते हैं कि मैं उन छात्रों का दर्द समझता हूं जो अभाव की वजह से पढ़ नहीं पाते. उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में सिविल की तैयारी करने के लिए अतिरिक्त 500 किताबें, मैगजीन, डेली हिंदी और अंग्रेजी अखबारों के साथ ही जो भी छात्रों के लिए जरूरी है उसकी व्यवस्था कराई जाती है. अनिल कहते हैं यहां आने वाले प्रतिभागियों को हमेशा टाइम मैनेजमेंट के साथ पढ़ाई करने की सलाह देता हूं.

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us