Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में स्कूली ऑटो और टेलर की टक्कर ! ड्राइवर समेत 14 थे सवार

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में स्कूली ऑटो और टेलर की टक्कर ! ड्राइवर समेत 14 थे सवार
फतेहपुर में स्कूली ऑटो और टेलर की टक्कर कई घायल: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में स्कूली ऑटो और टेलर की टक्कर में ड्राइवर समेत 14 घायल हो गए हैं. पुलिस ने ऑटो और टेलर को कब्जे में ले लिया है. घटना थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र नेशनल हाइवे अंबापुर के पास की है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में स्कूली ऑटो और टेलर की टक्कर से ड्राइवर सहित कई बच्चे घायल हो गए जबकि एक बच्चे को गंभीर हालत में कानपुर (Kanpur) रैफर किया गया है. पुलिस ने टेलर और ऑटो को कब्जे में ले लिया है.

घटना शनिवार थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के अंबापुर नेशनल हाईवे की है. बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे अपने घर जा रहे थे तभी अचानक टेलर से सीधी टक्कर हो गई.

स्कूल से घर जा रहे थे बच्चे, टेलर की टक्कर से पलटा ऑटो

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Tharion Thana) क्षेत्र हसवा स्थित एमएफ मॉडर्न स्कूल के 13 बच्चे रोज की तरह छुट्टी होने के बाद स्कूल से ऑटो में निकले थे. ड्राइवर रिंकू निवासी कासिमपुर अपनी ऑटो को उल्टी साइट से लेकर जा रहा था.

बताया जा रहा है कि दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास अंबापुर नेशनल हाईवे ओवरब्रिज से नीचे की तरफ उतरे तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. देखते ही देखते नेशनल हाईवे पर भीड़ लग गई.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

जानकारी के मुताबिक ऑटो में 13 बच्चे सवार थे. ऑटो ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आईं हैं. लोगों ने पुलिस के साथ ही एम्बुलेंस को सूचना देकर बुलाया. घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है जहां एक बच्चे को गंभीर हालत में कानपुर रैफर किया गया है. 

हादसे के बाद टेलर हुआ फरार, पुलिस ने पकड़ा

जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे यूकेजी से पांचवीं तक के थे. बताया जा रहा है कि ऑटो में नमन सिंह, दिव्यांशु, जिया, जयपाल, पीयूष, अर्पित, सैबी, गुलाम गौस, हिमांशु, आयुष, अहम लोधी, अनामिका व प्रज्ञा नाम के बच्चे बैठे थे जिनमें से गुलाम गौस को कानपुर रैफर किया गया है.

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि ऑटो में 13 बच्चे सवार थे जिनमें से चार बच्चों को चोटें आईं हैं. दो बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं एक को कानपुर भेजा गया है और एक बच्चे का इलाज प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 9 बच्चे ठीक हैं उन्हें घर भेज दिया गया है. ऑटो और टेलर को कब्जे में लेकर संवैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us