Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bus Accident: यूपी के फतेहपुर में सड़क दुर्घटना ! बारातियों से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 3 की मौत 9 घायल

Fatehpur Bus Accident: यूपी के फतेहपुर में सड़क दुर्घटना ! बारातियों से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 3 की मौत 9 घायल
फतेहपुर में बारातियों से भरी बस दुर्घटना ग्रस्त: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बारातियों से भरी बस (Bus) हादसे का शिकार हो गई. प्रयागराज (Prayagraj) से नोएडा (Noida) जाते हुए कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के मौहर के पास ट्रेलर में जा घुसी. हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हैं.

UP Fatehpur Bus Accident: यूपी के फतेहपुर में बारातियों से भरी बस बुधवार तकरीबन 4 बजे दुर्घटना ग्रस्त हो गई. हादसा इतना भीषण था कि प्राइवेट बस (Bus Accident) के परखच्चे उड़ गए. घटना कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के मौहर (Mauhar) के पास नेशनल हाइवे की है.

बताया जा रहा है कि बस खड़े ट्रेलर के पीछे जा घुसी. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. 

प्रयागराज से नोएडा जा रही थी बारातियों से भरी बस 

फतेहपुर (Fatehpur) के कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के मौहर (Mauhar) के पास नेशनल हाइवे पर भोर पहर एक बारातियों से भरी बस (Bus) खड़े ट्रेलर में जा घुसी. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज (Prayagraj) के धूमनगंज थाना (Dhoomanganj Thana) क्षेत्र के विशुनपुर कालोनी निवासी नरेंद्र के पुत्र मंजीत की बारात नोएडा (Noida) जा रही थी बस में 23 लोग सवार थे जिसमें महिलाएं बच्चे पुरुष बैठे थे.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

बताया जा रहा है कि 14 तारीख को वहां कार्यक्रम था. कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर जैसे ही बस ट्रेलर में जा घुसी चारो ओर हड़कंप मच गया. बस के आगे से बाएं ओर का भाग ऐसा क्षतिग्रस्त हुआ कि उसे देख कर आपके होश उड़ जाएंगे. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

दो की मौके पर मौत एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम 

खड़े ट्रेलर में बस घुसने के बाद चारो ओर चीखपुरकर मच गई. आस-पास के लोग भी मौके पर इक्कठा हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिंदकी और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि किरण देवी (55) और पांच वर्षीय आदित्यराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इलाज के दौरान कुमकुम सिंह (20) वर्ष की भी मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि 4 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में जबकि 2 लोगों का उपचार बिंदकी सीएचसी में किया जा रहा है. एएसपी ने कहा कि तीन लोगों को गंभीर हालत में कानपुर हैलेट के लिए रैफर किया गया है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us