Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Accident In UP: यूपी विधानसभा विशेष सचिव बृजभूषण दुबे की सड़क हादसे में मौत ! अयोध्या में हुआ हादसा

यूपी विधानसभा विशेष सचिव बृजभूषण दुबे की सड़क हादसे में मौत: Image Credit Original Source

UP News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा सचिवालय के विशेष सचिव (Brijbhushan Dubey) की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उनका बेटा कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना अयोध्या (Ayodhya) के पटरंगा थाना (Patranga Thana) क्षेत्र में हुई है.

Accident In UP: यूपी के विधानसभा सचिवालय के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे (Brajbhushan Dubey) की एक सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उनका बेटा कृष्णा दुबे गंभीर रूप घायल हो गया. घटना गुरुवार देर रात अयोध्या (Ayodhya) के पटरंगा थाना (Patranga Thana) क्षेत्र के गनौली के पास गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर हुई है.

जानकारी के मुताबिक कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर चली गई तभी एक ट्रक से जोरदार टक्टर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बृजभूषण दुबे (Brajbhushan Dubey) को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे कृष्णा का इलाज जारी है. 

कभी पत्रकार रहे बृजभूषण दुबे सूचना अधिकारी से बने विशेष सचिव 

यूपी (UP) के बस्ती (Basti) निवासी बृजभूषण दुबे (Brijbhushan Dubey) की अयोध्या (Ayodhya) के सड़क हादसे में मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कभी बृजभूषण दुबे (Brajbhushan Dubey) एक पत्रकार थे जिन्हें केसरीनाथ त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) के कार्यकाल में सूचना अधिकारी बनाया गया था उसके बाद धीरे-धीरे वो विशेष सचिव के पद पर पहुंचे.

बताया जा रहा है कि बीती रात बृजभूषण दुबे अपने बेटे कृष्णा के साथ लखनऊ (Lucknow) वापस आ रहे थे. गाड़ी कृष्णा चला रहा था. जानकारी के अनुसार अयोध्या (Ayodhya) के पटरंगा थाना (Patranga Thana) क्षेत्र के गनौली के पास गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर ओवर टेक करने के कारण गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर चली गई और ट्रक से टकराई.

Read More: 3 दिन का अल्टीमेटम देकर टली एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, 26 मई से फिर होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन

हादसा इतना भीषण था कि कार का बयां हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया. आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए उन्हें कार से बाहर निकाला और सीएचसी रुदौली पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बृजभूषण दुबे (Brajbhushan Dubey) को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे कृष्णा दुबे का इलाज करने लगे.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

कार के एयर बैग भी नहीं बचा पाए जान, परिवार में मचा हड़कंप 

बृजभूषण दुबे (Brajbhushan Dubey) विशेष सचिव मूलरूप से बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के सुरेखा खास गांव के रहने वाले थे. सड़क हादसे के बाद उनके परिवार में हड़कंप मच गया. घटना के बाद अयोध्या के सारे पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

बताया जा रहा है कि हाइवे से उनकी गाड़ी को क्रेन से निकाल कर बाहर किया और यातायात को सामान्य किया गया. जानकारों की मानें तो गाड़ी के सारे एयरबैग खुले हुए थे लेकिन उसके बाउजूद बृजभूषण दुबे (Brijbhushan Dubey) की जान नहीं बची.

09 Nov 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Accident In UP: यूपी विधानसभा विशेष सचिव बृजभूषण दुबे की सड़क हादसे में मौत ! अयोध्या में हुआ हादसा

UP News In Hindi

Accident In UP: यूपी के विधानसभा सचिवालय के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे (Brajbhushan Dubey) की एक सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उनका बेटा कृष्णा दुबे गंभीर रूप घायल हो गया. घटना गुरुवार देर रात अयोध्या (Ayodhya) के पटरंगा थाना (Patranga Thana) क्षेत्र के गनौली के पास गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर हुई है.

जानकारी के मुताबिक कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर चली गई तभी एक ट्रक से जोरदार टक्टर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बृजभूषण दुबे (Brajbhushan Dubey) को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे कृष्णा का इलाज जारी है. 

कभी पत्रकार रहे बृजभूषण दुबे सूचना अधिकारी से बने विशेष सचिव 

यूपी (UP) के बस्ती (Basti) निवासी बृजभूषण दुबे (Brijbhushan Dubey) की अयोध्या (Ayodhya) के सड़क हादसे में मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कभी बृजभूषण दुबे (Brajbhushan Dubey) एक पत्रकार थे जिन्हें केसरीनाथ त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) के कार्यकाल में सूचना अधिकारी बनाया गया था उसके बाद धीरे-धीरे वो विशेष सचिव के पद पर पहुंचे.

बताया जा रहा है कि बीती रात बृजभूषण दुबे अपने बेटे कृष्णा के साथ लखनऊ (Lucknow) वापस आ रहे थे. गाड़ी कृष्णा चला रहा था. जानकारी के अनुसार अयोध्या (Ayodhya) के पटरंगा थाना (Patranga Thana) क्षेत्र के गनौली के पास गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर ओवर टेक करने के कारण गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर चली गई और ट्रक से टकराई.

हादसा इतना भीषण था कि कार का बयां हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया. आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए उन्हें कार से बाहर निकाला और सीएचसी रुदौली पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बृजभूषण दुबे (Brajbhushan Dubey) को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे कृष्णा दुबे का इलाज करने लगे.

कार के एयर बैग भी नहीं बचा पाए जान, परिवार में मचा हड़कंप 

बृजभूषण दुबे (Brajbhushan Dubey) विशेष सचिव मूलरूप से बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के सुरेखा खास गांव के रहने वाले थे. सड़क हादसे के बाद उनके परिवार में हड़कंप मच गया. घटना के बाद अयोध्या के सारे पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए.

बताया जा रहा है कि हाइवे से उनकी गाड़ी को क्रेन से निकाल कर बाहर किया और यातायात को सामान्य किया गया. जानकारों की मानें तो गाड़ी के सारे एयरबैग खुले हुए थे लेकिन उसके बाउजूद बृजभूषण दुबे (Brijbhushan Dubey) की जान नहीं बची.

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us