Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP BJP Jila Adhyaksh List: यूपी बीजेपी ने जारी की जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान

उत्तर प्रदेश बीजेपी ने जारी की 14 जिलाध्यक्षों की सूची, फतेहपुर में अन्नू श्रीवास्तव को मिली कमान (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश बीजेपी ने देर रात 14 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. पार्टी ने पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध और काशी क्षेत्रों में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी है. फतेहपुर में सामान्य वर्ग से अन्नू श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

UP BJP Jila Adhyaksh List: यूपी में बीजेपी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत बुधवार देर रात 14 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की. यह सूची प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने जारी की जिसमें जातीय संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता मिली है. फतेहपुर से अन्नू श्रीवास्तव का नाम आने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

पश्चिम यूपी में नए चेहरों से जातीय संतुलन साधने की कोशिश

बीजेपी ने अपने मजबूत गढ़ समझे जाने वाले पश्चिम यूपी में नए समीकरण साधने की कोशिश की है. मेरठ से पिछड़ा वर्ग के हरवीर सिंह पाल को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि 2027 चुनाव से पहले ओबीसी वोट बैंक को मजबूत रखना उसकी प्राथमिकता है.

वहीं हापुड़ में अनुसूचित वर्ग से कविता माधरे को कमान देकर संगठन ने महिलाओं और दलित नेतृत्व को मजबूती देने की रणनीति अपनाई है. दोनों जिलों में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की नई योजना तैयार की जा रही है.

बृज क्षेत्र में पांच जिलाध्यक्ष बदलकर बदला संगठनात्मक समीकरण

बृज क्षेत्र में बीजेपी ने पांच जिलों में एक साथ बदलाव कर यह साफ कर दिया है कि पार्टी संगठन को नई दिशा देना चाहती है. फिरोजाबाद में उदय प्रताप सिंह, हाथरस में प्रेमसिंह कुशवाहा, अलीगढ़ महानगर में राजीव शर्मा, अलीगढ़ जिले में कृष्णपाल सिंह लाल और एटा में प्रमोद गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बाबू कांड ने पकड़ा तूल ! पत्नी ने DIOS और पूर्व BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, डीएम ने बैठाई जांच

up_bjp_jila_adhyaksh_list
यूपी बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची

यह बदलाव उन जिलों में खास अहमियत रखते हैं जहां पिछले चुनावों में संगठन को नई ऊर्जा की जरूरत महसूस की जा रही थी. पार्टी अब यहां युवा मोर्चा और बूथ प्रबंधन को दोबारा मजबूत करने जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में शादी के नाम पर संगठित ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर से 6 गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

कानपुर क्षेत्र में महिला नेतृत्व को मिला बड़ा बढ़ावा

कानपुर क्षेत्र की नियुक्तियों में महिला नेतृत्व को विशेष प्राथमिकता मिली है. जालौन में उर्विजा दीक्षित की तैनाती से यह संदेश गया है कि बीजेपी युवा और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है.

Read More: फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री

झांसी महानगर में सुधीर सिंह, हमीरपुर में पिछड़ा वर्ग से शकुंतला निषाद और फतेहपुर में अन्नू श्रीवास्तव की नियुक्ति क्षेत्रीय संतुलन को मजबूत करती दिखती है. पार्टी इन जिलों में जल्द ही नई टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू करेगी.

अन्नू श्रीवास्तव की नियुक्ति से बढ़ी राजनीतिक सक्रियता

फतेहपुर में जिलाध्यक्ष के रूप में अन्नू श्रीवास्तव की नियुक्ति ने राजनीतिक चर्चा को गर्म कर दिया है. सामान्य वर्ग से आने वाले अन्नू श्रीवास्तव संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और बूथ स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है. उनके नाम के साथ ही जिले में कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है.

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह नियुक्ति आगामी चुनावों की तैयारी को मजबूत करेगी और जिले में संगठनात्मक तालमेल को और बेहतर बनाएगी. वहीं राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्त को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं भी हो रही हैं.

अवध और काशी क्षेत्र में ओबीसी फोकस, तीन महिला को मिली भूमिका

अवध क्षेत्र के बाराबंकी में पिछड़ा वर्ग से रामसिंह वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है. काशी क्षेत्र में जौनपुर से अजीत प्रजापति और कौशांबी से धर्मराज मौर्या को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जो दोनों ओबीसी वर्ग से आते हैं. खास बात यह है कि पूरी सूची में तीन महिला नेताओं कविता माधरे, उर्विजा दीक्षित और शकुंतला निषाद को शामिल कर पार्टी ने महिला सहभागिता को नई ताकत दी है. इससे संगठन में सामाजिक संतुलन और भी मजबूत हुआ है.

27 Nov 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP BJP Jila Adhyaksh List: यूपी बीजेपी ने जारी की जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान

UP BJP Jila Adhyaksh List: यूपी में बीजेपी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत बुधवार देर रात 14 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की. यह सूची प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने जारी की जिसमें जातीय संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता मिली है. फतेहपुर से अन्नू श्रीवास्तव का नाम आने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

पश्चिम यूपी में नए चेहरों से जातीय संतुलन साधने की कोशिश

बीजेपी ने अपने मजबूत गढ़ समझे जाने वाले पश्चिम यूपी में नए समीकरण साधने की कोशिश की है. मेरठ से पिछड़ा वर्ग के हरवीर सिंह पाल को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि 2027 चुनाव से पहले ओबीसी वोट बैंक को मजबूत रखना उसकी प्राथमिकता है.

वहीं हापुड़ में अनुसूचित वर्ग से कविता माधरे को कमान देकर संगठन ने महिलाओं और दलित नेतृत्व को मजबूती देने की रणनीति अपनाई है. दोनों जिलों में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की नई योजना तैयार की जा रही है.

बृज क्षेत्र में पांच जिलाध्यक्ष बदलकर बदला संगठनात्मक समीकरण

बृज क्षेत्र में बीजेपी ने पांच जिलों में एक साथ बदलाव कर यह साफ कर दिया है कि पार्टी संगठन को नई दिशा देना चाहती है. फिरोजाबाद में उदय प्रताप सिंह, हाथरस में प्रेमसिंह कुशवाहा, अलीगढ़ महानगर में राजीव शर्मा, अलीगढ़ जिले में कृष्णपाल सिंह लाल और एटा में प्रमोद गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है.

up_bjp_jila_adhyaksh_list
यूपी बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची

यह बदलाव उन जिलों में खास अहमियत रखते हैं जहां पिछले चुनावों में संगठन को नई ऊर्जा की जरूरत महसूस की जा रही थी. पार्टी अब यहां युवा मोर्चा और बूथ प्रबंधन को दोबारा मजबूत करने जा रही है.

कानपुर क्षेत्र में महिला नेतृत्व को मिला बड़ा बढ़ावा

कानपुर क्षेत्र की नियुक्तियों में महिला नेतृत्व को विशेष प्राथमिकता मिली है. जालौन में उर्विजा दीक्षित की तैनाती से यह संदेश गया है कि बीजेपी युवा और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है.

झांसी महानगर में सुधीर सिंह, हमीरपुर में पिछड़ा वर्ग से शकुंतला निषाद और फतेहपुर में अन्नू श्रीवास्तव की नियुक्ति क्षेत्रीय संतुलन को मजबूत करती दिखती है. पार्टी इन जिलों में जल्द ही नई टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू करेगी.

अन्नू श्रीवास्तव की नियुक्ति से बढ़ी राजनीतिक सक्रियता

फतेहपुर में जिलाध्यक्ष के रूप में अन्नू श्रीवास्तव की नियुक्ति ने राजनीतिक चर्चा को गर्म कर दिया है. सामान्य वर्ग से आने वाले अन्नू श्रीवास्तव संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और बूथ स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है. उनके नाम के साथ ही जिले में कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है.

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह नियुक्ति आगामी चुनावों की तैयारी को मजबूत करेगी और जिले में संगठनात्मक तालमेल को और बेहतर बनाएगी. वहीं राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्त को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं भी हो रही हैं.

अवध और काशी क्षेत्र में ओबीसी फोकस, तीन महिला को मिली भूमिका

अवध क्षेत्र के बाराबंकी में पिछड़ा वर्ग से रामसिंह वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है. काशी क्षेत्र में जौनपुर से अजीत प्रजापति और कौशांबी से धर्मराज मौर्या को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जो दोनों ओबीसी वर्ग से आते हैं. खास बात यह है कि पूरी सूची में तीन महिला नेताओं कविता माधरे, उर्विजा दीक्षित और शकुंतला निषाद को शामिल कर पार्टी ने महिला सहभागिता को नई ताकत दी है. इससे संगठन में सामाजिक संतुलन और भी मजबूत हुआ है.

Latest News

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में शनिवार रात बारातियों से भरी मिनी बस डंपर से टकराकर खंती में पलट गई. हादसे...
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा
Uttar Pradesh: यूपी के किसान 30 तारीख तक करा लें ये काम, नहीं बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में
UP Board Results 2026: फतेहपुर के अभिषेक तिवारी ने रचा इतिहास ! किसान के बेटे ने 97% अंक लाकर प्रदेश में हासिल की 5वीं रैंक
आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us