Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत: Image Yugantar Pravah

ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ‘गविष्ठ गौरक्षार्थ यात्रा’ बुधवार को फतेहपुर पहुंची, जहां विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत हुआ. यात्रा के दौरान उन्होंने गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग दोहराई. खास बात यह रही कि बहुआ में मुस्लिम समुदाय की शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग का समर्थन किया.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बुधवार को उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गौ रक्षा यात्रा के मंच से हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई. बहुआ क्षेत्र में शबनम बानो और सभासद प्रतिनिधि फिदा हुसैन ने खुलकर गौ संरक्षण का समर्थन किया. जिले में जगह-जगह स्वागत, फूल वर्षा और आरती के बीच शंकराचार्य ने लोगों को गोमाता की रक्षा की शपथ भी दिलाई.

81 दिनों की ‘गविष्ठ यात्रा’ में 403 विधानसभाओं का लक्ष्य

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती वर्तमान में उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर ‘गविष्ठ गौरक्षार्थ यात्रा’ निकाल रहे हैं. यह यात्रा 3 मई 2026 से शुरू हुई है और 24 जुलाई 2026 तक चलेगी. करीब 81 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाना और गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण फैलाना है. यात्रा प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं और एक लाख से अधिक गांवों तक पहुंच रही है.

फतेहपुर पहुंचने पर शंकराचार्य ने कहा कि देश में गाय के नाम पर राजनीति तो बहुत हुई, लेकिन गोहत्या रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए. उन्होंने सवाल उठाया कि जब करोड़ों लोग गाय को माता मानते हैं तो सरकार उसे राष्ट्रीय पशु घोषित क्यों नहीं करती. उन्होंने बूचड़खानों पर पूर्ण रोक लगाने की भी मांग की और कहा कि अब वोट बिजली, पानी और सड़क के साथ-साथ गोमाता की रक्षा के मुद्दे पर भी होना चाहिए.

दतौली से सुजानपुर तक हुआ भव्य स्वागत, दिलाई शपथ

बुधवार सुबह बांदा से होते हुए यात्रा जिले के दतौली गांव पहुंची, जहां गोभक्तों ने माला और अंगवस्त्र भेंटकर शंकराचार्य का स्वागत किया. इसके बाद काफिला मुत्तौर पहुंचा, जहां क्षेत्र पंचायत सदस्य आदित्य शुक्ला, प्रधान चिदानंद शुक्ला, अरविंद महाराज, जीतू तिवारी, अजय पंडित और अभिनव शुक्ला समेत कई लोगों ने स्वागत किया. यहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद यात्रा सुजानपुर पहुंची.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता के गवाह पर हमला ! सपा नेता हाजी रजा समेत 9 पर FIR, दो गिरफ्तार

सुजानपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया गया. मंच पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और खड़ाऊ धोकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों से दाहिना हाथ उठवाकर शपथ दिलाई कि “मैं गौभक्त हूं, गाय मेरी माता है और मैं उसकी रक्षा करूंगा.” उन्होंने कहा कि जो लोग गाय को केवल पशु मानते हैं, वे गोमाता के विरोधी हैं. गोहत्या करने या करवाने वालों को समाज का शत्रु बताते हुए उन्होंने कहा कि गौ रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पत्रकार की संदिग्ध मौत से सनसनी ! कमरे में मिला शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

बहुआ में मुस्लिम समुदाय ने भी किया समर्थन

यात्रा का सबसे चर्चित दृश्य बहुआ क्षेत्र में देखने को मिला, जहां मुस्लिम समुदाय की महिला शबनम बानो और सभासद प्रतिनिधि फिदा हुसैन समेत कई लोगों ने गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि यदि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलता है तो गोवंश से जुड़ी घटनाओं और हिंसा पर काफी हद तक रोक लग सकेगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा कि गौ संरक्षण के मुद्दे पर विभिन्न समुदायों के लोग एक मंच पर दिखाई दिए. शंकराचार्य ने भी इसे सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया. बहुआ में लोगों ने यात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा और जयघोष के साथ किया. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी मौजूद रहे.

असोथर, गाजीपुर और विजयीपुर में फूलों की बारिश

असोथर कस्बे में विजयीपुर रोड पर बुधवार दोपहर श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य का स्वागत किया. यहां हेमलता पटेल, संतोष कुमार गौड़, बृजेश गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, पुत्तन सविता, शंभू गुप्ता और मनीष सविता समेत कई लोग मौजूद रहे. इसके बाद गाजीपुर कस्बे के बहुआ रोड स्थित गंगदेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने माला पहनाकर स्वागत किया. शंकराचार्य ने यहां भी गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग दोहराई. कार्यक्रम में कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह चौहान, शिवाकांत और बाबी सोनी समेत अन्य लोग शामिल हुए.

शाम को विजयीपुर चौराहे पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर आरती उतारी. यहां सचिन यादव, नरेश कोरी, संगीता राज पासी, डॉ. अजीत यादव और कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी मौजूद रहे. यात्रा के दौरान हर स्थान पर जयकारों और धार्मिक नारों से माहौल गूंजता रहा.

शहर में निकलेगी यात्रा, तांबेश्वर मंदिर पहुंचेंगे शंकराचार्य

वरिष्ठ अधिवक्ता सुधाकर अवस्थी ने बताया कि बुधवार रात शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जिले के संवत गांव में रात्रि विश्राम होगा. गुरुवार सुबह यात्रा दोबारा शुरू होगी और शहर के लोधीगंज, अटल चौराहा और मोटे महादेवन से होते हुए लगभग 11 बजे तांबेश्वर मंदिर पहुंचेगी.

उन्होंने कहा कि स्वामी जी जिस उद्देश्य के साथ यात्रा निकाल रहे हैं, उसमें पूरे जनसमुदाय का समर्थन मिल रहा है. गौ संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है. प्रशासन भी यात्रा को लेकर सतर्क नजर आया और विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई.

27 May 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना
फतेहपुर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया. संगठन के जिलाध्यक्ष...
Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म
Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या
Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा
UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us