Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
25 जुलाई को फतेहपुर आ रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में लगा प्रशासन: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला पहुंचेंगे. यहां वह 135 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

Yogi Adityanath Fatehpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे. मदारीपुर कला में आयोजित जनसभा के दौरान वह 550 करोड़ रुपये से अधिक की 135 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है. पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और कार्यक्रम स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी.

मुख्यमंत्री का फतेहपुर दौरा, तैयारियां अंतिम चरण में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब डेढ़ घंटे फतेहपुर में रहेंगे. कार्यक्रम स्थल मदारीपुर कला से लेकर हेलीपैड और पूरे आवागमन मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है. जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां लगातार तैयारियों की निगरानी कर रही हैं. लखनऊ से आई मुख्यमंत्री सुरक्षा टीम ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की है.

135 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदर और अयाह-शाह विधानसभा क्षेत्र की कुल 135 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 550 करोड़ रुपये से अधिक है. शुरुआत में करीब 700 करोड़ रुपये की योजनाओं को शामिल करने की तैयारी थी, लेकिन अंतिम कार्यक्रम में दो विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल होने से लागत लगभग 550 करोड़ रुपये रह गई.

तीन लेयर की सुरक्षा में रहेगा पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. कार्यक्रम स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी. सबसे अंदरूनी सुरक्षा घेरे में मुख्यमंत्री की क्लोज प्रोटेक्शन टीम, वीवीआईपी सुरक्षा शाखा के जवान, एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो और एटीएस के जवान तैनात रहेंगे. दूसरा सुरक्षा घेरा पुलिस और पीएसी संभालेगी, जहां मंच, वीआईपी गैलरी और प्रवेश द्वारों की सुरक्षा की जाएगी. तीसरे और बाहरी सुरक्षा घेरे में भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला पुलिस के पास रहेगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

एलआईयू और आईबी भी रखेंगे हर गतिविधि पर नजर

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) और केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी भी पूरी तरह सक्रिय रहेंगी. एलआईयू स्थानीय स्तर पर सुरक्षा संबंधी सूचनाएं जुटाएगी, जबकि आईबी संभावित सुरक्षा खतरों का लगातार आकलन करेगी. कार्यक्रम स्थल पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक होगा सैनिटाइजेशन

मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पूरे मार्ग का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड प्रत्येक स्थान की गहन जांच करेंगे. पूरे कार्यक्रम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

डीएम और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

गुरुवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मदारीपुर कला पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मैदान की सफाई, जलभराव हटाने, मिट्टी समतल कराने, वाटरप्रूफ पंडाल, वीआईपी दीर्घा, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्ग सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इसके अलावा सेफ हाउस का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए.

277 सफाई कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई के लिए डीपीआरओ रामशंकर वर्मा ने भिटौरा ब्लॉक से 120, हसवा ब्लॉक से 90 और तेलियानी ब्लॉक से 67 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है. सभी कर्मचारी शनिवार तक कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे और कार्यक्रम के दौरान भी सफाई व्यवस्था संभालेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
  • सुबह 10:00 बजे: लखनऊ स्थित पांच, कालीदास मार्ग से प्रस्थान.
  • सुबह 10:30 बजे: हेलीकॉप्टर से मदारीपुर कला पहुंचेंगे.
  • सुबह 10:40 बजे: लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा का शुभारंभ.
  • सुबह 11:40 बजे: जनसभा और कार्यक्रम का समापन.
  • 11:41 से 11:55 बजे तक: आरक्षित समय.
  • दोपहर 12:00 बजे: कार से हेलीपैड के लिए रवाना.
  •  दोपहर 12:05 बजे: हेलीकॉप्टर से जालौन के लिए प्रस्थान.
तीन जिलों के दौरे की शुरुआत फतेहपुर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा फतेहपुर से शुरू होगा. यहां कार्यक्रम समाप्त करने के बाद वह जालौन और फिर आगरा जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे. 26 जुलाई को आगरा में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री मैनपुरी और इटावा का दौरा कर लखनऊ लौटेंगे.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us