Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम

Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम
फतेहपुर में 8 माह की गर्भवती महिला हुई हादसे का शिकार (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई. जिला अस्पताल टीकाकरण कराने जा रही महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने चार घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम कर दिया और मुआवजे समेत कई मांगें रखीं.

Fatehpur News: फतेहपुर शहर के देवीगंज ओवरब्रिज के पास गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. मायके में रह रही 30 वर्षीय गर्भवती महिला जिला अस्पताल टीकाकरण कराने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कई घंटों तक सड़क जाम रही.

जिला अस्पताल टीकाकरण कराने जा रही थी खुशबू

राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी श्रीराम लोधी की 30 वर्षीय बेटी खुशबू की शादी थरियांव थाना क्षेत्र के झरहा गांव निवासी सुजान सिंह के साथ हुई थी. खुशबू इन दिनों अपने मायके में रह रही थी और उसके पेट में आठ माह का गर्भ था. गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे वह जिला अस्पताल टीकाकरण कराने के लिए घर से निकली थी.

देवीगंज ओवरब्रिज के पास सड़क पार करते समय ज्वालागंज की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी. बस चालक की लापरवाही के चलते महिला बस के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से निकल गया.

चार घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव, परिजनों ने लगाया जाम

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क से नहीं हटने दिया और बांदा-सागर मार्ग पर जाम लगा दिया. करीब चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा. परिजनों की मांग थी कि जिलाधिकारी मौके पर आएं, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिले और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की जाए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

एसडीएम के आश्वासन के बाद खुला जाम

सुबह करीब 10:30 बजे हुए हादसे के बाद शव दोपहर तक सड़क पर ही पड़ा रहा. सदर एसडीएम अर्चना श्रीवास्तव करीब 1:30 बजे मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे तक परिजनों से बातचीत की. उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन मान गए. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मार्ग पर यातायात बहाल कराया.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

बस चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

सीओ थरियांव वीर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जाम समाप्त कराकर यातायात को सामान्य कर दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us