Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम

UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
उत्तर प्रदेश की 45 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू करने जा रही है. पहले चरण में करीब 45 हजार मेधावी छात्राओं को मुफ्त पेट्रोल स्कूटी दी जाएगी. इसके लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से पात्र छात्राओं का डाटा मांगा गया है. परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होने और निर्धारित शैक्षणिक मानदंड पूरा करने वाली छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा.

UP Free Scooty Yojana 2026: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार की महत्वाकांक्षी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसके तहत राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी. उच्च शिक्षा विभाग ने चयन प्रक्रिया शुरू करते हुए विभिन्न शिक्षण संस्थानों से पात्र छात्राओं का विवरण भी मांग लिया है.

पहले चरण में 45 हजार छात्राओं को मिल सकती है स्कूटी

राज्य सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. शुरुआती चरण में लगभग 45 हजार छात्राओं को मुफ्त स्कूटी वितरित किए जाने की संभावना है. कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को प्रोफार्मा भेजकर पात्र छात्राओं का डाटा मांगा गया है. डाटा प्राप्त होने के बाद चयनित छात्राओं की सूची जारी की जाएगी.

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत कौन होंगी पात्र?

सरकार ने योजना के लिए कुछ प्रमुख पात्रता मानदंड तय किए हैं.

  • छात्रा उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालय या डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत हो.
  • परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम हो.
  • स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की छात्राएं योजना के दायरे में आएंगी.
पहले चरण में मेधावी छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

80, 85 और 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली छात्राओं का डाटा मांगा गया है. उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि विभाग ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से उन स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं का डाटा मांगा है जिन्होंने 80, 85 और 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं. इसी आधार पर पहले चरण के लाभार्थियों का चयन किया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्राओं को पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी दी जाएगी.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

नौ लाख छात्राओं को मिल सकता है दीर्घकालिक लाभ

उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में करीब नौ लाख छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं. सरकार का मानना है कि यह योजना केवल परिवहन सुविधा नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी.

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाली कई छात्राएं आवागमन की परेशानी के कारण नियमित रूप से कॉलेज नहीं पहुंच पाती हैं. स्कूटी मिलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी

सरकार योजना को पूरी तरह ऑनलाइन संचालित करने की तैयारी कर रही है. इससे आवेदन, सत्यापन और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और पात्र छात्राओं तक सीधे लाभ पहुंच सकेगा. शासन से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.

कॉलेजों में यूनिफॉर्म लागू करने पर भी विचार

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि राज्य के महाविद्यालयों में यूनिफॉर्म व्यवस्था को लेकर डाटा एकत्र किया गया है और उसका अध्ययन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 75 प्रतिशत महाविद्यालयों में यूनिफॉर्म का उपयोग हो रहा है. अभी इस संबंध में कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन शेष कॉलेजों के लिए भी भविष्य में आदेश जारी किए जा सकते हैं.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us