Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कौशांबी में पकड़े गए फतेहपुर के तस्कर: लाखों के गांजे के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार ! लंबे समय से कर रहे थे कारोबार

कौशांबी में गांजा तस्करी करते पकड़े गए फतेहपुर के दो तस्कर: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सैनी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर फतेहपुर के बाप-बेटे तस्करों को गिरफ्तार किया है. बोलेरो से 11.558 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. आरोपी लंबे समय से कई जिलों में सप्लाई नेटवर्क चलाते थे. पुलिस पूरे गिरोह की जांच कर रही है.

Kaushambi Fatehpur News: कौशांबी जिले में नशे के खिलाफ अभियान को बड़ी सफलता मिली है. सैनी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने बोलेरो में गांजा ले जा रहे फतेहपुर के बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है. वाहन से 11 किलो 558 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत लाखों में है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी कर रहे थे और इस नेटवर्क का संचालन कई जिलों में फैला हुआ था.

बोलेरो से गांजा ले जाते पकड़े गए फतेहपुर के तस्कर

रविवार को सैनी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोका जिसमें फतेहपुर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कचरौली निवासी लवलेश और उसका बेटा प्रतीक मौजूद थे. वाहन की तलाशी में 11 किलो 558 ग्राम गांजा पाया गया जिसकी कीमत लाखों में है. दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार बाप-बेटे लंबे समय से नशे के कारोबारी हैं और पहले भी इस रास्ते से सप्लाई कर चुके हैं.

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी. बोलेरो से मिला लाखों का माल

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर बोलेरो से भारी मात्रा में गांजा लेकर फतेहपुर की ओर जा रहे हैं. इसके बाद सैनी पुलिस और एसओजी टीम ने रामपुर धमावा नदी के पास चेकिंग अभियान शुरू किया. चेकिंग के दौरान संदिग्ध बोलेरो दिखाई दी जिसे रोककर तलाशी ली गई. वाहन से लगभग 12 किलो गांजा मिला. दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और बोलेरो को सीज कर दिया गया.

छत्तीसगढ़ से मिलता था माल. हाईवे पर होता था गोपनीय सौदा

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें गांजा छत्तीसगढ़ के एक अज्ञात सप्लायर से मिलता था. हर बार सौदा लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर किसी तय स्पॉट पर किया जाता था. बताया जा रहा है कि सप्लायर बिना नाम पता बताए, सिर्फ पैकेट देकर चला जाता था. यह गोपनीय तरीका लंबे समय से चल रहा था जिससे तस्करी का नेटवर्क लंबे समय सक्रिय था. पुलिस अब इस सप्लायर और उसके नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी है.

Read More: UP Weather News: यूपी में कुदरत का करिश्मा ! मार्च बना दिसंबर, कई जिलों में छाया भयंकर कोहरा

कई जिलों में फैला था बाप-बेटे का सप्लाई नेटवर्क

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे गांजे की सप्लाई फतेहपुर, कौशांबी सहित आसपास के कई जिलों में करते थे. बताया जा रहा है कि यह संगठित गिरोह है जिसके नेटवर्क में अंतर्जनपदीय और अंतरराज्यीय तस्कर शामिल हैं. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच करने में जुट गई है.

Read More: UPPCL News: ऊर्जा मंत्री के फोन के बावजूद नहीं पहुंचा जेई, निरीक्षण में खुली लापरवाही, तुरंत सस्पेंड

16 Nov 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

कौशांबी में पकड़े गए फतेहपुर के तस्कर: लाखों के गांजे के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार ! लंबे समय से कर रहे थे कारोबार

Kaushambi Fatehpur News: कौशांबी जिले में नशे के खिलाफ अभियान को बड़ी सफलता मिली है. सैनी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने बोलेरो में गांजा ले जा रहे फतेहपुर के बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है. वाहन से 11 किलो 558 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत लाखों में है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी कर रहे थे और इस नेटवर्क का संचालन कई जिलों में फैला हुआ था.

बोलेरो से गांजा ले जाते पकड़े गए फतेहपुर के तस्कर

रविवार को सैनी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोका जिसमें फतेहपुर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कचरौली निवासी लवलेश और उसका बेटा प्रतीक मौजूद थे. वाहन की तलाशी में 11 किलो 558 ग्राम गांजा पाया गया जिसकी कीमत लाखों में है. दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार बाप-बेटे लंबे समय से नशे के कारोबारी हैं और पहले भी इस रास्ते से सप्लाई कर चुके हैं.

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी. बोलेरो से मिला लाखों का माल

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर बोलेरो से भारी मात्रा में गांजा लेकर फतेहपुर की ओर जा रहे हैं. इसके बाद सैनी पुलिस और एसओजी टीम ने रामपुर धमावा नदी के पास चेकिंग अभियान शुरू किया. चेकिंग के दौरान संदिग्ध बोलेरो दिखाई दी जिसे रोककर तलाशी ली गई. वाहन से लगभग 12 किलो गांजा मिला. दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और बोलेरो को सीज कर दिया गया.

छत्तीसगढ़ से मिलता था माल. हाईवे पर होता था गोपनीय सौदा

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें गांजा छत्तीसगढ़ के एक अज्ञात सप्लायर से मिलता था. हर बार सौदा लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर किसी तय स्पॉट पर किया जाता था. बताया जा रहा है कि सप्लायर बिना नाम पता बताए, सिर्फ पैकेट देकर चला जाता था. यह गोपनीय तरीका लंबे समय से चल रहा था जिससे तस्करी का नेटवर्क लंबे समय सक्रिय था. पुलिस अब इस सप्लायर और उसके नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी है.

कई जिलों में फैला था बाप-बेटे का सप्लाई नेटवर्क

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे गांजे की सप्लाई फतेहपुर, कौशांबी सहित आसपास के कई जिलों में करते थे. बताया जा रहा है कि यह संगठित गिरोह है जिसके नेटवर्क में अंतर्जनपदीय और अंतरराज्यीय तस्कर शामिल हैं. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच करने में जुट गई है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में एक महिला प्रधानाध्यापिका ने मोहल्ले की महिला और उसके सहयोगियों पर आयोग में पद...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़
Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड

Follow Us