Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में रहस्यमयी धमाका ! खेत में अचानक फट गई धरती, 8 फीट गहरा गड्ढा बना दहशत

फतेहपुर के दावतपुर गांव में तेज धमाके के साथ हुआ 8 फिट का गड्ढा लोगों में रहस्य: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में गुरुवार शाम अचानक धरती फट गई और खेत में तेज धमाके के साथ 8 फीट गहरा गड्ढा बन गया. गड्ढे से उठते फेन और अजीब आवाजों ने पूरे गांव में दहशत और रहस्य का माहौल पैदा कर दिया.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के दावतपुर गांव में गुरुवार की शाम एक ऐसी रहस्यमयी घटना हुई जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. अचानक तेज धमाके के साथ धरती फट गई और धान के खेत में करीब 8 से 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया. गड्ढे से निकलते फेन और अजीब आवाजें सुनकर ग्रामीण सहम गए और देखते ही देखते गांव में दहशत और कौतूहल दोनों का माहौल बन गया.

खेत में धमाके के साथ धरती फटी, बना 8 फीट गड्ढा

गुरुवार शाम लगभग 6 बजे दावतपुर गांव अचानक तेज धमाके से दहल उठा. ग्रामीणों ने बताया कि यह धमाका इतना जोरदार था कि पहले तो सबको लगा जैसे पास का कोई ट्रांसफार्मर फट गया हो. लेकिन जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि गांव के पप्पू पांडेय के खेत में करीब 8 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा बन गया है. इस दृश्य ने सभी को हैरान कर दिया.

गड्ढे से उठते फेन और रहस्यमयी आवाजें

गड्ढे को देखने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उसके अंदर से लगातार फेन निकल रहा था और अजीब सी आवाजें सुनाई दे रही थीं. यह नजारा किसी रहस्यमयी प्राकृतिक घटना जैसा प्रतीत हो रहा था. गांव समाजसेवी आशुतोष अवस्थी ने कहा कि आवाज इतनी डरावनी थी कि ऐसा लग रहा था जैसे धरती के नीचे कुछ विस्फोट हो रहा हो या कोई धातु आपस में टकरा रही हो.

गांव में फैली सनसनी और अटकलें

घटना के बाद देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. गांव में इस समय तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें चल रही हैं. कुछ लोग इसे जमीन के भीतर गैस का दबाव मान रहे हैं, तो कुछ इसे किसी रहस्यमयी प्राकृतिक हलचल से जोड़ रहे हैं. बच्चे और महिलाएं दूर से ही गड्ढे को देखकर सहम जा रही हैं.

Read More: Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

प्रशासन और वैज्ञानिक जांच की जरूरत

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी है. जानकारों की मानें तो ऐसी घटनाएं अक्सर जमीन के भीतर दबे गैस या भूगर्भीय हलचल के कारण हो सकती हैं. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है, जिसके चलते ग्रामीणों की चिंता और भी बढ़ गई है.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

डर और रहस्य के बीच दावतपुर के ग्रामीण

घटना के बाद पूरे दावतपुर गांव का माहौल बदल गया है. लोग गड्ढे के पास जाने से डर रहे हैं लेकिन जिज्ञासा उन्हें वहां तक खींच भी रही है. रहस्यमयी धमाके और धरती के फटने की यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. गांव के लोग अब प्रशासन और वैज्ञानिकों से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

22 Aug 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में रहस्यमयी धमाका ! खेत में अचानक फट गई धरती, 8 फीट गहरा गड्ढा बना दहशत

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के दावतपुर गांव में गुरुवार की शाम एक ऐसी रहस्यमयी घटना हुई जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. अचानक तेज धमाके के साथ धरती फट गई और धान के खेत में करीब 8 से 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया. गड्ढे से निकलते फेन और अजीब आवाजें सुनकर ग्रामीण सहम गए और देखते ही देखते गांव में दहशत और कौतूहल दोनों का माहौल बन गया.

खेत में धमाके के साथ धरती फटी, बना 8 फीट गड्ढा

गुरुवार शाम लगभग 6 बजे दावतपुर गांव अचानक तेज धमाके से दहल उठा. ग्रामीणों ने बताया कि यह धमाका इतना जोरदार था कि पहले तो सबको लगा जैसे पास का कोई ट्रांसफार्मर फट गया हो. लेकिन जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि गांव के पप्पू पांडेय के खेत में करीब 8 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा बन गया है. इस दृश्य ने सभी को हैरान कर दिया.

गड्ढे से उठते फेन और रहस्यमयी आवाजें

गड्ढे को देखने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उसके अंदर से लगातार फेन निकल रहा था और अजीब सी आवाजें सुनाई दे रही थीं. यह नजारा किसी रहस्यमयी प्राकृतिक घटना जैसा प्रतीत हो रहा था. गांव समाजसेवी आशुतोष अवस्थी ने कहा कि आवाज इतनी डरावनी थी कि ऐसा लग रहा था जैसे धरती के नीचे कुछ विस्फोट हो रहा हो या कोई धातु आपस में टकरा रही हो.

गांव में फैली सनसनी और अटकलें

घटना के बाद देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. गांव में इस समय तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें चल रही हैं. कुछ लोग इसे जमीन के भीतर गैस का दबाव मान रहे हैं, तो कुछ इसे किसी रहस्यमयी प्राकृतिक हलचल से जोड़ रहे हैं. बच्चे और महिलाएं दूर से ही गड्ढे को देखकर सहम जा रही हैं.

प्रशासन और वैज्ञानिक जांच की जरूरत

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी है. जानकारों की मानें तो ऐसी घटनाएं अक्सर जमीन के भीतर दबे गैस या भूगर्भीय हलचल के कारण हो सकती हैं. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है, जिसके चलते ग्रामीणों की चिंता और भी बढ़ गई है.

डर और रहस्य के बीच दावतपुर के ग्रामीण

घटना के बाद पूरे दावतपुर गांव का माहौल बदल गया है. लोग गड्ढे के पास जाने से डर रहे हैं लेकिन जिज्ञासा उन्हें वहां तक खींच भी रही है. रहस्यमयी धमाके और धरती के फटने की यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. गांव के लोग अब प्रशासन और वैज्ञानिकों से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा.

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us