Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: शादी से पहले दहशत ! रेप पीड़िता को धमकी-मंगेतर को भेज दूंगा वीडियो, मान लो मेरी बात

फतेहपुर में शादी से पहले दुष्कर्म पीड़िता को धमकी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में रेप के आरोपी ने जेल से छूटने के बाद पीड़िता पर मुकदमे में सुलह का दबाव बनाया. शादी से पहले अश्लील वीडियो वायरल करने और मंगेतर तक पहुंचाने की धमकी दी. पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक रेप पीड़िता को शादी से कुछ दिन पहले जान से मारने और बदनाम करने की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. जेल से जमानत पर रिहा हुए आरोपी ने न सिर्फ सुलह का दबाव बनाया, बल्कि पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने समझौता नहीं किया तो उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी 10 मई को होने वाली है जिससे पूरा परिवार दहशत में है.

दो साल पहले किया था दुष्कर्म, अब कर रहा है ब्लैकमेल

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही जितेंद्र नामक युवक ने करीब दो साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था और इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को जेल भेजा गया था, लेकिन हाल ही में वह जमानत पर बाहर आ गया है.

शादी से पहले फिर से सामने आया डर

पीड़िता की शादी 10 मई को होनी है. लेकिन जेल से छूटते ही आरोपी ने पीड़िता से संपर्क कर मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया. जब पीड़िता ने सुलह से इनकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा. उसने यह भी कहा, “सुलह कर लो, नहीं तो बहुत पछताओगी”

मंगेतर तक पहुँच गई धमकी की आंच

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे साफ-साफ धमकी दी कि अगर सुलह नहीं हुई, तो वह वीडियो उसके मंगेतर और उसके परिवार तक पहुंचा देगा. आरोपी ने बार-बार कहा कि वह उसकी शादी तोड़ देगा और पूरे समाज में बदनाम करेगा. इन धमकियों से पीड़िता और उसके परिवार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. शादी की तैयारियों के बीच यह डर उनके लिए एक और दुखद अध्याय बन गया है.

Read More: Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म

पुलिस ने दर्ज किया केस, गिरफ्तारी की तैयारी

परिवार ने इस पूरी घटना की शिकायत पुलिस से है. कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर आरोपी जितेंद्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आईटी एक्ट, धमकी, ब्लैकमेलिंग और यौन अपराध से जुड़ी धाराएं इसमें शामिल हैं. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

29 Apr 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: शादी से पहले दहशत ! रेप पीड़िता को धमकी-मंगेतर को भेज दूंगा वीडियो, मान लो मेरी बात

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक रेप पीड़िता को शादी से कुछ दिन पहले जान से मारने और बदनाम करने की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. जेल से जमानत पर रिहा हुए आरोपी ने न सिर्फ सुलह का दबाव बनाया, बल्कि पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने समझौता नहीं किया तो उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी 10 मई को होने वाली है जिससे पूरा परिवार दहशत में है.

दो साल पहले किया था दुष्कर्म, अब कर रहा है ब्लैकमेल

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही जितेंद्र नामक युवक ने करीब दो साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था और इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को जेल भेजा गया था, लेकिन हाल ही में वह जमानत पर बाहर आ गया है.

शादी से पहले फिर से सामने आया डर

पीड़िता की शादी 10 मई को होनी है. लेकिन जेल से छूटते ही आरोपी ने पीड़िता से संपर्क कर मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया. जब पीड़िता ने सुलह से इनकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा. उसने यह भी कहा, “सुलह कर लो, नहीं तो बहुत पछताओगी”

मंगेतर तक पहुँच गई धमकी की आंच

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे साफ-साफ धमकी दी कि अगर सुलह नहीं हुई, तो वह वीडियो उसके मंगेतर और उसके परिवार तक पहुंचा देगा. आरोपी ने बार-बार कहा कि वह उसकी शादी तोड़ देगा और पूरे समाज में बदनाम करेगा. इन धमकियों से पीड़िता और उसके परिवार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. शादी की तैयारियों के बीच यह डर उनके लिए एक और दुखद अध्याय बन गया है.

पुलिस ने दर्ज किया केस, गिरफ्तारी की तैयारी

परिवार ने इस पूरी घटना की शिकायत पुलिस से है. कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर आरोपी जितेंद्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आईटी एक्ट, धमकी, ब्लैकमेलिंग और यौन अपराध से जुड़ी धाराएं इसमें शामिल हैं. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

Latest News

लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान
लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बैंक कर्मचारी ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद...
Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण
Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us