Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Dewar Bhabhi News: 18 साल के देवर से इश्क फरार हुई भाभी ! तीन बच्चों को भी ले उड़ी, मचा हड़कंप

Fatehpur Dewar Bhabhi News: 18 साल के देवर से इश्क फरार हुई भाभी ! तीन बच्चों को भी ले उड़ी, मचा हड़कंप
फतेहपुर में 18 साल के सगे देवर के साथ फरार हुई भाभी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 30 वर्षीय भाभी अपने 18 वर्षीय देवर के साथ तीन बच्चों को लेकर फरार हो गई. पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

Fatehpur Dewar Bhabhi News: यूपी के फतेहपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय भाभी अपने 18 वर्षीय सगे देवर से इश्क कर घर छोड़कर फरार हो गई. हैरानी की बात यह है कि महिला तीन छोटे-छोटे बच्चों को भी अपने साथ ले गई.

मामला सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. पति ने काफी देर तक खुद अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो थाने पहुंचकर पत्नी और अपने छोटे भाई के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है.

ईंट भट्टे में मजदूरी करता था पति, पीछे पलती रही मोहब्बत

गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) क्षेत्र निवासी युवक की शादी करीब दस साल पहले असोथर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुई थी. शादी के बाद तीन बच्चे भी हुए. परिवार का खर्च चलाने के लिए युवक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने लगा.

दिनभर की कड़ी मेहनत के बीच वह इस बात से अनजान था कि उसके घर के भीतर एक ऐसी कहानी लिखी जा रही है जो एक दिन उसके सारे सपनों को तोड़ देगी. उसका छोटा भाई, जो उम्र में करीब 17 साल छोटा है, उसकी पत्नी के साथ इश्क के जाल में उलझ चुका था. परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

10 अप्रैल को हुआ खुलासा, घर से नगदी और जेवर भी गायब

बताया जा रहा है कि बीते 10 अप्रैल को युवक जब ईंट भट्टे से काम करके घर लौटा तो उसे बड़ा झटका लगा. घर के दरवाजे खुले थे, घर के अंदर न पत्नी थी, न बच्चे और न ही उसका छोटा भाई.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अलमारी की तलाशी ली तो पता चला कि नगदी और जेवरात भी गायब थे. पहले तो बदनामी के डर से युवक ने किसी से कुछ नहीं कहा और रिश्तेदारों में खोजबीन करता रहा, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मजबूरी में गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, फरार प्रेमी युगल की तलाश जारी

पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और छोटे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी प्रमोद मौर्या ने बताया कि दोनों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गांव में फैली सनसनी, हर चौक-चौराहे पर हो रही चर्चा

इस घटना ने गाजीपुर थाना क्षेत्र और आसपास के गांवों में हलचल मचा दी है. हर गली, हर नुक्कड़ पर लोग इस रिश्ते के कलंक पर चर्चा कर रहे हैं. गांव के बुजुर्ग सिर पकड़कर बैठे हैं कि इस दौर में रिश्तों ने अपनी पवित्रता खो दी. सबसे बड़ी चिंता उन तीन मासूम बच्चों की है, जो इस रिश्ते के खेल में सबसे बड़ा नुकसान झेल रहे हैं.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us