Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: पत्नी के मायके जाने का गम नहीं सह सका फतेहपुर का पिंटू ! फांसी लगाकर समाप्त की जीवन लीला

Fatehpur News Today: पत्नी के मायके जाने का गम नहीं सह सका फतेहपुर का पिंटू ! फांसी लगाकर समाप्त की जीवन लीला
फतेहपुर में पत्नी के जाने से आहत पति ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में पत्नी के मायके चले जाने से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गाजीपुर थाना क्षेत्र के साखा गांव निवासी पिंटू का शव घर में सड़ा-गला मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur News Today: यूपी के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पत्नी के मायके चले जाने के बाद मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलते ही गाजीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

पांच महीने पहले हुई थी शादी, फिर भी रिश्तों में दरार

मृतक की पहचान गाजीपुर थाना क्षेत्र के साखा गांव निवासी पिंटू (30) के रूप में हुई है. पिंटू मेहनत-मजदूरी कर अपने छोटे से परिवार का पेट पालता था. करीब पांच महीने पहले ही उसका विवाह पड़ोस के कुड़वारी गांव की रहने वाली रानी देवी के साथ हुआ था.

शुरुआती कुछ दिन तो सब सामान्य रहा, लेकिन जल्द ही दोनों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ने लगा. अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते थे, जिससे दांपत्य जीवन में दरारें आनी शुरू हो गई थीं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

झगड़े के बाद मायके चली गई पत्नी, टूट गया पिंटू

जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार की रात भी दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि झगड़े से आहत रानी देवी नाराज होकर मायके चली गई. पिंटू ने उसे रोकने की बहुत कोशिश की, मगर वह नहीं मानी. पत्नी के जाने से पिंटू बुरी तरह टूट गया था. वह लगातार उदास रहने लगा था और किसी भी काम में उसका मन नहीं लग रहा था.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

दुर्गंध से खुला दर्दनाक राज, सड़ा-गला मिला शव

शनिवार की शाम को जब पिंटू के घर से तेज दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब भीतर से कोई आवाज नहीं आई तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

अंदर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए. पिंटू का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था और शरीर आधे से अधिक सड़ चुका था. पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के भेज कार्रवाई में जुट गई है.

गांव में पसरा मातम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस घटना के बाद साखा गांव में मातम पसरा हुआ है. पिंटू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं. सभी के चेहरे पर गम का माहौल साफ देखा जा सकता है. पिंटू की असमय मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रिश्तों में आई खटास कैसे किसी की पूरी जिंदगी को बर्बाद कर सकती है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us