Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: ठुमकों में उलझा कानून ! फतेहपुर में सिपाही ने बार बालाओं संग मंच पर मचाया धमाल, चढ़ी धवल की तेवरी

Fatehpur News: ठुमकों में उलझा कानून ! फतेहपुर में सिपाही ने बार बालाओं संग मंच पर मचाया धमाल, चढ़ी धवल की तेवरी
फतेहपुर में बार बालाओं के साथ डांस करता सिपाही: Image Credit Viral Video Grap

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में कर्णछेदन समारोह के दौरान बार बालाओं के डांस में एक सिपाही ने मंच पर चढ़कर भोजपुरी गानों पर खूब धमाल मचाया. वीडियो वायरल होने के बाद SP धवल जायसवाल ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया.

Fatehpur News: यूपी पुलिस आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार मामला जुड़ा है "ठुमकों की ड्यूटी" से. गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में एक सिपाही ने बार बालाओं के साथ भोजपुरी गाने में जो जलवा बिखेरा कि महकमे में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि दर्शक दीर्घा में बैठे सिपाही अंकित यादव सीधे स्टेज में कूद पड़े और घंटों ठुमके लगाते रहे. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी धवल जायसवाल ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है.

गमछा-कवर, फिर बनियान-पॉवर

फतेहपुर (Fatehpur) के गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) क्षेत्र के कस्बे में आयोजित कर्णछेदन कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अंकित यादव भोजपुरी गानों में बार बालाओं के डांस में अचानक मैदाने जंग में कूद पड़े.

पहले गमछे से मुंह ढकने की हल्की सी कोशिश की, मानो खुद से ही शर्मिंदा हों. लेकिन शर्म फिर वहीं रह गई और शर्ट नीचे रख दी. मंच पर पहुंचते ही अंकित यादव ने भोजपुरी गानों की धुन पर ऐसा ठुमका मारा कि दर्शक भी तालियां छोड़ वीडियो बनाने लगे.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

ठुमकों में प्रधान की एंट्री और नोटों की बौछार

इस रंगीन कार्यक्रम में गांव के एक जनप्रतिनिधि यानी प्रधान जी भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी मंच पर चढ़कर लोकतंत्र का असली मज़ा लिया. फिर तो पैसे बरसे, स्टेज चमका और वीडियो वायरल हुआ.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामला एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) पहुंचा तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से सिपाही को सस्पेंड कर दिया.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us