Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Loksabha Chunav 2024: फतेहपुर में मोदी योगी सहित दहाड़ेंगे अखिलेश ! हांथी के साथ दिखेंगी माया

Fatehpur Loksabha Chunav 2024: फतेहपुर में मोदी योगी सहित दहाड़ेंगे अखिलेश ! हांथी के साथ दिखेंगी माया
फतेहपुर में मोदी योगी अखिलेश और मायावती की चुनावी रैली : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित बसपा सुप्रीमो मायावती लोक लुभावन सपने लेकर जनपद की सरजमीं पर आ रही हैं. मोदी 17 मई को वहीं 16 को योगी, अखिलेश और माया की एक साथ रैली से प्रशासन भी चाक चौबंद हो गया है.

फतेहपुर में एक साथ योगी अखिलेश और माया की रैली 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित बसपा सुप्रीमो मायावती हुंकार भरेंगी.

एक साथ तीन दिग्गज गुरुवार 16 मई को अपने-अपने प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगने की अपील करते हुए विपक्ष पर हमलावर होंगे. वहीं नरेंद्र मोदी की रैली शुक्रवार 17 मई को मादरियापुर के पास हवाई पट्टी मैदान में होगी. जिले में एक साथ दो दिनों में होने वाली रैली के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा है.

योगी जोनिहा में तो अखिलेश एमआईसी में करेंगे रैली 

फतेहपुर में गुरुवार 16 मई को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा जोनिहा के महत्मा गांधी इंटर कॉलेज मैदान में होगी. वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शहर के मुस्लिम इंटर कॉलेज (MIC) मैदान में शिरकत करते हुए जनता से लोक लुभावन वादे करते हुए अपने प्रत्याशी के वोट मांगेंगे. बसपा सुप्रीमो मायावती भी इसी दिन खागा में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी और अपने प्रत्याशी के लिए जन समर्थन करेंगी. 

17 को आ रहे हैं नरेंद्र मोदी क्या बदलेगा जिले का समीकरण?

फतेहपुर में एक 16 मई को योगी अखिलेश और माया की महामाया देखने को मिलेगी वहीं 17 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर से सटे मादरियापुर हवाई पट्टी में उतरेंगे. भाजपा की प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने इसके लिए भूमि पूजन भी किया है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

narendra_modi_raily_in_fatehpur_2024
नरेन्द्र मोदी रैली : Image Credit Original Source

बताया जा रहा है कि लगातार प्रशासनिक अमला इसकी पैरवी कर रहा है. नरेंद्र मोदी के आने से लोगों में खासा उत्साह देखने के मिल रहा है लेकिन यह उत्साह वोट में कितना तब्दील होगा ये तो आगामी 20 तारीख को पता चलेगा. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

फतेहपुर में क्या फिर होगी शमशान और कब्रिस्तान की बात?

फतेहपुर विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान नरेंद्र मोदी की "कब्रिस्तान और शमशान" को लेकर की गई टिप्पणी देश में चर्चा का विषय बनी थी. विपक्ष दल इसको लेकर लामबंद भी हुआ था. माना जा रहा है कि भाजपा और सपा (इंडिया गठबंधन) में इस बार कड़ी टक्कर को लेकर नरेंद्र मोदी कुछ ऐसी बातें बोलने वाले हैं जिससे अचानक परिवर्तन हो सकता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us