Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में धरती फटने का रहस्य गहराया ! गड्ढा 20 फीट से ज्यादा बढ़ा, रात में दोबारा हुई तेज आवाज, लोगों का कुंभकर्णी दावा

फतेहपुर में रहस्यमई गड्ढे का आकार बढ़ा निकल रहा धरती: Image Yugantar Pravah (कुर्भकरण प्रतीकात्मक)

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के दावतपुर गांव में धरती फटने और रहस्यमयी धमाके का मामला और गहराता जा रहा है. शनिवार को मौके का निरीक्षण करने पहुंचे लेखपाल ने भी घटना को गंभीर माना. बताया जा रहा है कि गड्ढा अब 20 फीट से ज्यादा गहरा हो चुका है और लगातार फैल रहा है, जिससे पास का चकमार्ग भी खतरे में है.

Uttar Pradesh Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के दावतपुर गांव में धरती फटने की घटना अब और रहस्यमयी बनती जा रही है. गुरुवार शाम को हुए धमाके के बाद खेत में बना गड्ढा दिन-ब-दिन और गहरा व चौड़ा होता जा रहा है. ग्रामीणों का दावा है कि घटना के बाद दूसरी रात भी जोरदार आवाज सुनाई दी थी. अब यह गड्ढा करीब 20 फीट से ज्यादा गहरा हो चुका है और अपने आसपास की जमीन को भी निगल रहा है. पप्पू पांडेय के धान की धान की फसल बर्बादी की कगार पर है.

लेखपाल ने किया मौके का निरीक्षण

शनिवार को क्षेत्रीय राजस्व कर्मी लेखपाल उदित नारायण सिंह भी दावतपुर गांव पहुंचे और पूरे मामले का मुआयना किया. उन्होंने गड्ढे की गहराई और फैलाव को देखा और इस पर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही. प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक घटना की वास्तविक वजह का खुलासा नहीं हो सका है.

दूसरी रात भी गूंजा धमाका, और गहरा हुआ गड्ढा

ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार के धमाके के बाद शुक्रवार की रात भी एक बार फिर तेज आवाज सुनाई दी थी. इसके बाद गड्ढा और ज्यादा गहरा व चौड़ा हो गया. समाजसेवी आशुतोष अवस्थी ने बताया कि गड्ढे का ऊपरी आकार वैसा ही है, लेकिन नीचे की ओर यह लगातार चौड़ा और गहरा होता जा रहा है. यही कारण है कि अब यह पास की चकमार्ग सड़क को भी अपने आगोश में ले चुका है, जिससे आवागमन खतरनाक हो गया है.

डर और अफवाहों के बीच जी रहे ग्रामीण

गांव में इस समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह गड्ढा क्यों बन रहा है और लगातार फैल क्यों रहा है. लोग इसे भूगर्भीय हलचल मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्राकृतिक आपदा की चेतावनी बता रहे हैं. डर इस कदर है कि अब ग्रामीण खेत के पास जाना भी नहीं चाहते. महिलाएं और बच्चे घरों में सहमे हुए हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: इंस्टाग्राम वीडियो डालकर युवक ने दी जान, प्रेमिका समेत 8 पर ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा

सोशल मीडिया पर चर्चा और मजाक

जहां एक ओर ग्रामीण इस घटना से डरे हुए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर मजाक भी उड़ाया जा रहा है. कई लोग इसे रहस्यमयी अंदाज में जोड़ते हुए कह रहे हैं कि शायद धरती के नीचे कुंभकर्ण सो रहा है और उसकी खर्राटों की आवाज गांव तक सुनाई दे रही है. हालांकि स्थानीय लोग इस मजाक पर नाराजगी भी जता रहे हैं, क्योंकि उनके लिए यह घटना डर और खतरे का कारण बन चुकी है.

Read More: Fatehpur News: फ़तेहपुर में मोहब्बत की गुस्ताख़ी, खालू से इश्क़ की ज़िद पर सड़क पर तमाशा

वैज्ञानिक जांच की जरूरत और बढ़ता रहस्य

विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना जमीन के नीचे गैस दबाव, भूगर्भीय हलचल या मिट्टी धंसने जैसी प्रक्रिया का परिणाम हो सकती है. लेकिन अभी तक कोई वैज्ञानिक टीम मौके पर नहीं पहुंची है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है. लगातार फैलता यह गड्ढा अब गांव के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है और इसका रहस्य और गहराता जा रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत में मिला युवती का शव ! दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हफ्ते भर पहले की गई थी शिकायत

23 Aug 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में धरती फटने का रहस्य गहराया ! गड्ढा 20 फीट से ज्यादा बढ़ा, रात में दोबारा हुई तेज आवाज, लोगों का कुंभकर्णी दावा

Fatehpur News In Hindi

Uttar Pradesh Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के दावतपुर गांव में धरती फटने की घटना अब और रहस्यमयी बनती जा रही है. गुरुवार शाम को हुए धमाके के बाद खेत में बना गड्ढा दिन-ब-दिन और गहरा व चौड़ा होता जा रहा है. ग्रामीणों का दावा है कि घटना के बाद दूसरी रात भी जोरदार आवाज सुनाई दी थी. अब यह गड्ढा करीब 20 फीट से ज्यादा गहरा हो चुका है और अपने आसपास की जमीन को भी निगल रहा है. पप्पू पांडेय के धान की धान की फसल बर्बादी की कगार पर है.

लेखपाल ने किया मौके का निरीक्षण

शनिवार को क्षेत्रीय राजस्व कर्मी लेखपाल उदित नारायण सिंह भी दावतपुर गांव पहुंचे और पूरे मामले का मुआयना किया. उन्होंने गड्ढे की गहराई और फैलाव को देखा और इस पर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही. प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक घटना की वास्तविक वजह का खुलासा नहीं हो सका है.

दूसरी रात भी गूंजा धमाका, और गहरा हुआ गड्ढा

ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार के धमाके के बाद शुक्रवार की रात भी एक बार फिर तेज आवाज सुनाई दी थी. इसके बाद गड्ढा और ज्यादा गहरा व चौड़ा हो गया. समाजसेवी आशुतोष अवस्थी ने बताया कि गड्ढे का ऊपरी आकार वैसा ही है, लेकिन नीचे की ओर यह लगातार चौड़ा और गहरा होता जा रहा है. यही कारण है कि अब यह पास की चकमार्ग सड़क को भी अपने आगोश में ले चुका है, जिससे आवागमन खतरनाक हो गया है.

डर और अफवाहों के बीच जी रहे ग्रामीण

गांव में इस समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह गड्ढा क्यों बन रहा है और लगातार फैल क्यों रहा है. लोग इसे भूगर्भीय हलचल मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्राकृतिक आपदा की चेतावनी बता रहे हैं. डर इस कदर है कि अब ग्रामीण खेत के पास जाना भी नहीं चाहते. महिलाएं और बच्चे घरों में सहमे हुए हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर चर्चा और मजाक

जहां एक ओर ग्रामीण इस घटना से डरे हुए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर मजाक भी उड़ाया जा रहा है. कई लोग इसे रहस्यमयी अंदाज में जोड़ते हुए कह रहे हैं कि शायद धरती के नीचे कुंभकर्ण सो रहा है और उसकी खर्राटों की आवाज गांव तक सुनाई दे रही है. हालांकि स्थानीय लोग इस मजाक पर नाराजगी भी जता रहे हैं, क्योंकि उनके लिए यह घटना डर और खतरे का कारण बन चुकी है.

वैज्ञानिक जांच की जरूरत और बढ़ता रहस्य

विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना जमीन के नीचे गैस दबाव, भूगर्भीय हलचल या मिट्टी धंसने जैसी प्रक्रिया का परिणाम हो सकती है. लेकिन अभी तक कोई वैज्ञानिक टीम मौके पर नहीं पहुंची है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है. लगातार फैलता यह गड्ढा अब गांव के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है और इसका रहस्य और गहराता जा रहा है.

Latest News

CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में फतेहपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. जयपुरिया विद्यालय की अर्पिता सिंह ने 99% अंक...
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत

Follow Us