Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी में फिर बदलेगा मौसम: इस तारीख़ तक भारी बारिश का अलर्ट, जानिए IMD के अनुसार क्या फिर सक्रिय हो रहा मानसून

यूपी में फिर होगी झमाझम बारिश जानिए क्या कहता है IMD का एलर्ट (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP Weather Updates

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. बीते कई दिनों से लोग उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान थे, लेकिन अब मानसून फिर सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग ने 22 अगस्त से 26 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Alert: यूपी में आज यानी 22 अगस्त से फिर से मानसून सक्रिय हो गया है. पिछले कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान थे. लेकिन अब प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने आज से लेकर 26 अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. इस दौरान गोरखपुर से लेकर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी तक कई जिलों में झमाझम बारिश होगी.

गोरखपुर से वाराणसी तक 38 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की धारा उत्तर दिशा की ओर बढ़ने से प्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा. 22 अगस्त को गोरखपुर से वाराणसी तक लगभग 38 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग ने यहां लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वी यूपी के जिलों में अलर्ट, मेघगर्जन के साथ बिजली

आज बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, झांसी, जालौन और ललितपुर जिलों में लगभग सभी जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. यहां मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे न खड़े होने की अपील की है.

Read More: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी

प्रयागराज से लेकर बिजनौर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, आगरा, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में भी आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है. प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.

Read More: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब

बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में झमाझम बरसात

शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, सहारनपुर और शामली में भी आज कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. पश्चिमी यूपी के इन जिलों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

फतेहपुर में 25 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

फतेहपुर जिले के कृषि मौसम विज्ञान विशेषज्ञ वसीम खान के मुताबिक, जिले में 25 अगस्त तक आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे. 22 अगस्त को गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 23 से 25 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. इस दौरान किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित रखें और खुले मैदान में काम करते समय सावधानी बरतें.

22 Aug 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

यूपी में फिर बदलेगा मौसम: इस तारीख़ तक भारी बारिश का अलर्ट, जानिए IMD के अनुसार क्या फिर सक्रिय हो रहा मानसून

UP Weather Updates

UP Weather Alert: यूपी में आज यानी 22 अगस्त से फिर से मानसून सक्रिय हो गया है. पिछले कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान थे. लेकिन अब प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने आज से लेकर 26 अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. इस दौरान गोरखपुर से लेकर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी तक कई जिलों में झमाझम बारिश होगी.

गोरखपुर से वाराणसी तक 38 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की धारा उत्तर दिशा की ओर बढ़ने से प्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा. 22 अगस्त को गोरखपुर से वाराणसी तक लगभग 38 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग ने यहां लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वी यूपी के जिलों में अलर्ट, मेघगर्जन के साथ बिजली

आज बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, झांसी, जालौन और ललितपुर जिलों में लगभग सभी जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. यहां मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे न खड़े होने की अपील की है.

प्रयागराज से लेकर बिजनौर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, आगरा, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में भी आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है. प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.

बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में झमाझम बरसात

शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, सहारनपुर और शामली में भी आज कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. पश्चिमी यूपी के इन जिलों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

फतेहपुर में 25 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

फतेहपुर जिले के कृषि मौसम विज्ञान विशेषज्ञ वसीम खान के मुताबिक, जिले में 25 अगस्त तक आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे. 22 अगस्त को गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 23 से 25 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. इस दौरान किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित रखें और खुले मैदान में काम करते समय सावधानी बरतें.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us