Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

योगी सरकार का बड़ा फैसला: 67.50 लाख गरीब बुजुर्गों को हर महीने मिलेगी 1000 रुपये पेंशन ! डिजिटल सिस्टम से होगा सीधा भुगतान

योगी की पहल से 67 लाख बुजुर्गों को पेंशन का लाभ होगा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP News In Hindi

यूपी की योगी सरकार ने इस बार वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाकर 67.50 लाख कर दी है. पहले जहां 56 लाख गरीब बुजुर्गों को पेंशन मिल रही थी, अब नए वित्तीय वर्ष में 11 लाख से ज्यादा नए बुजुर्ग भी इस योजना से जुड़ेंगे. पेंशन सीधे आधार-लिंक्ड खातों में भेजी जाएगी.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीब बुजुर्गों को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार अब वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 67.50 लाख आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को हर महीने 1000 रुपये की पेंशन देगी. यह रकम सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे किसी भी तरह के भ्रष्टाचार या देरी की संभावना खत्म हो जाएगी.

पेंशन लाभार्थियों की संख्या में 11 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी

पिछले वित्तीय वर्ष में योगी सरकार ने 56 लाख गरीब बुजुर्गों के खातों में हर महीने 1000 रुपये भेजकर आर्थिक सहायता दी थी. इस बार सरकार ने 11.50 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ते हुए पेंशन योजना का दायरा 67.50 लाख तक बढ़ा दिया है. यह कदम सरकार की बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी भलाई के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

समाज कल्याण विभाग ने पूरा किया पहले का लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समाज कल्याण विभाग ने 2025-26 के लिए पहले 61 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य तय किया था, लेकिन यह लक्ष्य वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही हासिल कर लिया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर नए पात्र लाभार्थियों को भी योजना में शामिल करने का फैसला हुआ, जिससे नए लक्ष्य 67.50 लाख का निर्धारण किया गया.

डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली से मिलेगा पेंशन का लाभ

सरकार ने पेंशन वितरण के लिए सिंगल नोडल एकाउंट (SNA) प्रणाली लागू की है. इसके तहत पेंशन की राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों में जाती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है. इस डिजिटल व्यवस्था से पेंशन भुगतान तेज, पारदर्शी और ऑडिट-फ्रेंडली हो गया है. इससे हर रुपये का हिसाब रखा जा सकता है और भ्रष्टाचार पर रोक लगती है.

Read More: 25 दिनों तक सपनों में आदेश देते रहे खाटू श्याम: खुदाई में निकली मूर्ति, गांव में चमत्कार से उमड़ा जनसैलाब

2017 से अब तक दोगुनी हुई लाभार्थियों की संख्या

योगी सरकार ने 2017 में वृद्धावस्था पेंशन योजना के विस्तार पर जोर दिया था. उस समय योजना के तहत 37.47 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिलती थी, जो अब बढ़कर 67.50 लाख तक पहुंच गई है. सरकार ने विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र बुजुर्गों की पहचान की और तय लक्ष्य से ज्यादा पात्र मिलने पर उन्हें भी योजना में शामिल किया.

Read More: खामेनेई का यूपी कनेक्शन: बाराबंकी के किंटूर से ईरान की सर्वोच्च सत्ता तक का सफर

हर साल बढ़ता पेंशन बजट और लाभार्थियों की संख्या

पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि इस योजना के तहत लाभार्थियों और खर्च दोनों में लगातार वृद्धि हुई है:

Read More: उत्तर प्रदेश में मौसम का कहर: 50 जिलों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की फसल बर्बाद

  • 2018-19: 40,71,580 बुजुर्ग, 1,87,913.10 लाख रुपये व्यय
  • 2019-20: 47,99,480 बुजुर्ग, 2,69,774.45 लाख रुपये व्यय
  • 2020-21: 51,24,155 बुजुर्ग, 3,69,449.13 लाख रुपये व्यय
  • 2021-22: 51,92,779 बुजुर्ग, 4,27,790.56 लाख रुपये व्यय
  • 2022-23: 54,97,237 बुजुर्ग, 6,08,374.50 लाख रुपये व्यय
  • 2023-24: 55,68,590 बुजुर्ग, 6,46,434.06 लाख रुपये व्यय
  • 2024-25: 55,99,997 बुजुर्ग लाभान्वित
14 Aug 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

योगी सरकार का बड़ा फैसला: 67.50 लाख गरीब बुजुर्गों को हर महीने मिलेगी 1000 रुपये पेंशन ! डिजिटल सिस्टम से होगा सीधा भुगतान

UP News In Hindi

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीब बुजुर्गों को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार अब वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 67.50 लाख आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को हर महीने 1000 रुपये की पेंशन देगी. यह रकम सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे किसी भी तरह के भ्रष्टाचार या देरी की संभावना खत्म हो जाएगी.

पेंशन लाभार्थियों की संख्या में 11 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी

पिछले वित्तीय वर्ष में योगी सरकार ने 56 लाख गरीब बुजुर्गों के खातों में हर महीने 1000 रुपये भेजकर आर्थिक सहायता दी थी. इस बार सरकार ने 11.50 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ते हुए पेंशन योजना का दायरा 67.50 लाख तक बढ़ा दिया है. यह कदम सरकार की बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी भलाई के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

समाज कल्याण विभाग ने पूरा किया पहले का लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समाज कल्याण विभाग ने 2025-26 के लिए पहले 61 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य तय किया था, लेकिन यह लक्ष्य वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही हासिल कर लिया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर नए पात्र लाभार्थियों को भी योजना में शामिल करने का फैसला हुआ, जिससे नए लक्ष्य 67.50 लाख का निर्धारण किया गया.

डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली से मिलेगा पेंशन का लाभ

सरकार ने पेंशन वितरण के लिए सिंगल नोडल एकाउंट (SNA) प्रणाली लागू की है. इसके तहत पेंशन की राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों में जाती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है. इस डिजिटल व्यवस्था से पेंशन भुगतान तेज, पारदर्शी और ऑडिट-फ्रेंडली हो गया है. इससे हर रुपये का हिसाब रखा जा सकता है और भ्रष्टाचार पर रोक लगती है.

2017 से अब तक दोगुनी हुई लाभार्थियों की संख्या

योगी सरकार ने 2017 में वृद्धावस्था पेंशन योजना के विस्तार पर जोर दिया था. उस समय योजना के तहत 37.47 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिलती थी, जो अब बढ़कर 67.50 लाख तक पहुंच गई है. सरकार ने विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र बुजुर्गों की पहचान की और तय लक्ष्य से ज्यादा पात्र मिलने पर उन्हें भी योजना में शामिल किया.

हर साल बढ़ता पेंशन बजट और लाभार्थियों की संख्या

पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि इस योजना के तहत लाभार्थियों और खर्च दोनों में लगातार वृद्धि हुई है:

  • 2018-19: 40,71,580 बुजुर्ग, 1,87,913.10 लाख रुपये व्यय
  • 2019-20: 47,99,480 बुजुर्ग, 2,69,774.45 लाख रुपये व्यय
  • 2020-21: 51,24,155 बुजुर्ग, 3,69,449.13 लाख रुपये व्यय
  • 2021-22: 51,92,779 बुजुर्ग, 4,27,790.56 लाख रुपये व्यय
  • 2022-23: 54,97,237 बुजुर्ग, 6,08,374.50 लाख रुपये व्यय
  • 2023-24: 55,68,590 बुजुर्ग, 6,46,434.06 लाख रुपये व्यय
  • 2024-25: 55,99,997 बुजुर्ग लाभान्वित

Latest News

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने आखिरकार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे...
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री

Follow Us