Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर जिले के इस ब्लॉक में बन रहे हैं आयुष्मान कार्ड ! गांव-गांव पहुंच रही है टीम, इस तारीख तक मौका

Fatehpur News: फतेहपुर जिले के इस ब्लॉक में बन रहे हैं आयुष्मान कार्ड ! गांव-गांव पहुंच रही है टीम, इस तारीख तक मौका
फतेहपुर के देवमई ब्लॉक के गांवों में लगा आयुष्मान कैंप: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के देवमई ब्लॉक में 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र बुजुर्गों के कार्ड बनाए जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर कैंप लगा रही है ताकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके.

Fatehpur News: फतेहपुर के देवमई ब्लॉक में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में 60 वर्ष या अधिक उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं. 5 अक्टूबर से शुरू हुआ यह अभियान 10 अक्टूबर तक चलेगा. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर कैंप लगाकर पात्र बुजुर्गों को इस योजना से जोड़ रही है ताकि कोई भी वरिष्ठ नागरिक छूट न जाए.

देवमई ब्लॉक के 20 से अधिक ग्राम पंचायतों में अभियान

देवमई ब्लॉक के 20 से अधिक ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान तेजी से चल रहा है. मंगलवार को अभयपुर, बड़ाहार, जाड़े का पुरवा, आशपुर समेत कई गांवों में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की टीमों ने कैंप लगाकर पात्र ग्रामीणों की जानकारी फीड की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी सुविधा मिल रही है.

प्रमिला त्रिपाठी ने दी अभियान की विस्तृत जानकारी

जिला पुरुष अस्पताल में कार्यरत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की आरोग्य मित्र प्रमिला त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान 10 अक्टूबर तक जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना अलग-अलग ग्राम पंचायतों में कैंप लगा रही है ताकि हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने दस्तावेजों के साथ कैंप में जरूर पहुंचे और कार्ड बनवाएं.

इन दस्तावेजों से बन रहा है आयुष्मान कार्ड

आरोग्य मित्र प्रमिला त्रिपाठी ने बताया कि जिन लोगों की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है और जिनके पास अंत्योदय कार्ड या 2011 की जनगणना में नाम है, अथवा मार्च 2019 या उससे पहले का अधिकतम 6 यूनिट वाला राशन कार्ड है, उनके कार्ड बनाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं है तो कार्ड नहीं बनेगा. यह जांच व्यवस्था इसलिए रखी गई है ताकि केवल वास्तविक पात्र लाभार्थी ही योजना का फायदा उठा सकें.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा

60 वर्ष से कम उम्र के नहीं बनेंगे कार्ड

इस विशेष अभियान में केवल 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के ही कार्ड बनाए जा रहे हैं. प्रमिला त्रिपाठी ने बताया कि 60 वर्ष से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति का कार्ड नहीं बनाया जा रहा और न ही किसी मौजूदा कार्ड में नए सदस्य जोड़े जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस अभियान में सरकार का उद्देश्य बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा देकर उनकी सेहत की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

योजना से मिल रहा है गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा

आयुष्मान भारत योजना गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलता है. देवमई ब्लॉक में चल रहे इस अभियान से सैकड़ों बुजुर्गों को लाभ मिलने की उम्मीद है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us