Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: लोकसभा में नरेश ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा ! हजारों शिक्षित युवा हुए बेरोजगार, जल्द हो भर्ती 

Fatehpur News: लोकसभा में नरेश ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा ! हजारों शिक्षित युवा हुए बेरोजगार, जल्द हो भर्ती 
फतेहपुर के शिक्षित बेरोजगारों का मुद्दा लोकसभा पहुंचा (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) लोकसभा से सांसद नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने संसद में जिले के शिक्षित बेरोजगारों का मुद्दा उठाया है साथ ही सरकार से शिक्षा विभाग में जल्द भर्ती की मांग की है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में वर्षों से सरकारी शिक्षक भर्ती की बाट जोह रहे हजारों B.Ed और BTC डिग्री धारकों के लिए राहत की उम्मीद जगी है. जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने लोकसभा में इस गंभीर मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है.

सरकार से शिक्षा विभाग में खाली पड़े हजारों पदों पर तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है. उन्होंने सदन में स्पष्ट किया कि शिक्षित युवाओं के साथ हो रहा अन्याय न केवल बेरोजगारी को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी कमजोर कर रहा है. 

योग्यता होते हुए भी नौकरी नहीं, बेरोजगार घूम रहे युवा

सांसद ने लोकसभा में कहा कि फतेहपुर सहित उत्तर प्रदेश के हजारों युवा B.Ed और BTC जैसी शिक्षण डिग्रियां लेकर रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं. वर्षों की मेहनत और परीक्षाएं पास करने के बावजूद इन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिल रही.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने में अनावश्यक देरी कर रही है, जिससे युवा निराश और हताश होते जा रहे हैं. नरेश ने सरकार से मांग की कि इन योग्य अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द शिक्षक पद पर नियुक्त किया जाए, जिससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिले और युवाओं को रोजगार का अवसर मिले.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

शिक्षा तंत्र को हो रहा नुकसान, सरकार दिखा रही लापरवाही

सांसद नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने सदन में कहा कि अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो इससे न केवल बेरोजगार युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा, बल्कि शिक्षा प्रणाली भी कमजोर होगी.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

उत्तम ने यह भी कहा कि जब हजारों शिक्षण संस्थानों में शिक्षक नहीं होंगे, तो इसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई और शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ेगा. उन्होंने सरकार से नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने की अपील की और यह सुनिश्चित करने को कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

संविदा कर्मियों को स्थायी करने की भी उठाई मांग

सांसद ने सिर्फ नए शिक्षकों की भर्ती की ही नहीं, बल्कि संविदा पर कार्यरत शिक्षकों को स्थायी करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि संविदा पर तैनात कर्मी वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया. यह उनके साथ अन्याय है और सरकार को जल्द इस मुद्दे पर कार्यवाही करनी चाहिए.

प्राथमिक हमारा अधिकार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

इससे पहले, फतेहपुर में शिक्षकों की भर्ती को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे संगठन "प्राथमिक हमारा अधिकार एसोसिएशन" ने सांसद नरेश उत्तम पटेल को ज्ञापन सौंपा था. इस संगठन के अध्यक्ष अभय शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षित बेरोजगारों ने सरकार से जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी. अब जब सांसद ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया है, तो इससे युवाओं के मन में नौकरी की उम्मीद फिर से जाग उठी है.

बेरोजगार युवाओं में जगी उम्मीद, जल्द भर्ती की बढ़ी संभावनाएं

सांसद नरेश उत्तम पटेल के इस प्रयास से फतेहपुर समेत पूरे प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। "प्राथमिक हमारा अधिकार एसोसिएशन" के अध्यक्ष अभय शुक्ला ने सांसद को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना होगा.

अगर सरकार जल्द से जल्द शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करती है, तो हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी. अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि सरकार कब इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाती है. 

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us