Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा ! नगर पंचायत ईओ देवहूति पांडेय गंभीर रूप से घायल, कानपुर रेफर

फतेहपुर खागा नगर पंचायत ईओ दुर्घटनाग्रस्त, डीसीएम ने मारी टक्कर: Image Credit Original Source

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में नगर पंचायत खागा की कार्यपालक अधिकारी (ईओ) देवहूति पांडेय और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.

Fatehpur Khaga EO Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह खागा के जीटी रोड स्थित नवीन मंडी समिति के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नगर पंचायत खागा की कार्यपालक अधिकारी देवहूति पांडेय और उनके ड्राइवर की कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क किनारे बने नाले में जा घुसी. दोनों घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है.

स्वच्छता अभियान में शामिल होने जा रही थीं ईओ देवहूति पांडेय

जानकारी के अनुसार, देवहूति पांडेय खागा नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात हैं. बुधवार सुबह नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. वे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर से अपनी निजी कार से ड्राइवर के साथ खागा की ओर आ रही थीं. लेकिन कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पहले यह भीषण हादसा हो गया जिसने पूरे नगर पंचायत प्रशासन को झकझोर कर रख दिया.

सुबह 7:30 बजे हुआ हादसा, कार नाले में जा घुसी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 7:30 बजे खागा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित नवीन मंडी समिति के पास हुआ. सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक डीसीएम ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वाहन सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा. टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के समय डीसीएम की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है.

राहगीरों ने दी सूचना, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

हादसा इतना अचानक हुआ कि राहगीर भी कुछ पल के लिए सन्न रह गए. कुछ ही देर में स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही खागा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला. पुलिस ने दोनों को सीएचसी खागा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत कानपुर रेफर कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वसूली के चलते दो सिपाही सस्पेंड ! हत्या में फंसाने को लेकर दी थी धमकी, एडीजी से हुई थी शिकायत

डीसीएम चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश 

हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया. थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Read More: UPSC Shambhavi Tiwari: फतेहपुर की शांभवी तिवारी बनीं IAS, हासिल की 46वीं रैंक, ख़बर सुनते ही छलके बाबा के आंसू

हादसे से प्रशासन में मचा हड़कंप, अधिकारियों ने ली जानकारी

खागा नगर पंचायत की ईओ देवहूति पांडेय के घायल होने की खबर मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. कई अधिकारी तत्काल कानपुर के लिए रवाना हुए ताकि ईओ और चालक की स्थिति की जानकारी ले सकें. नगर पंचायत के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. फिलहाल ईओ की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज कानपुर में चल रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में 5 लोगों पर मुकदमा ! ईंट भट्टे के पास शराब पार्टी, फिर कुएं में धक्का देने का आरोप

22 Oct 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा ! नगर पंचायत ईओ देवहूति पांडेय गंभीर रूप से घायल, कानपुर रेफर

Fatehpur Khaga EO Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह खागा के जीटी रोड स्थित नवीन मंडी समिति के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नगर पंचायत खागा की कार्यपालक अधिकारी देवहूति पांडेय और उनके ड्राइवर की कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क किनारे बने नाले में जा घुसी. दोनों घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है.

स्वच्छता अभियान में शामिल होने जा रही थीं ईओ देवहूति पांडेय

जानकारी के अनुसार, देवहूति पांडेय खागा नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात हैं. बुधवार सुबह नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. वे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर से अपनी निजी कार से ड्राइवर के साथ खागा की ओर आ रही थीं. लेकिन कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पहले यह भीषण हादसा हो गया जिसने पूरे नगर पंचायत प्रशासन को झकझोर कर रख दिया.

सुबह 7:30 बजे हुआ हादसा, कार नाले में जा घुसी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 7:30 बजे खागा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित नवीन मंडी समिति के पास हुआ. सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक डीसीएम ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वाहन सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा. टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के समय डीसीएम की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है.

राहगीरों ने दी सूचना, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

हादसा इतना अचानक हुआ कि राहगीर भी कुछ पल के लिए सन्न रह गए. कुछ ही देर में स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही खागा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला. पुलिस ने दोनों को सीएचसी खागा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत कानपुर रेफर कर दिया.

डीसीएम चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश 

हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया. थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

हादसे से प्रशासन में मचा हड़कंप, अधिकारियों ने ली जानकारी

खागा नगर पंचायत की ईओ देवहूति पांडेय के घायल होने की खबर मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. कई अधिकारी तत्काल कानपुर के लिए रवाना हुए ताकि ईओ और चालक की स्थिति की जानकारी ले सकें. नगर पंचायत के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. फिलहाल ईओ की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज कानपुर में चल रहा है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
बुद्ध पूर्णिमा के पावन दिन पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग...
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा
Uttar Pradesh: यूपी के किसान 30 तारीख तक करा लें ये काम, नहीं बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Follow Us