Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jagannath Temple In UP: फतेहपुर में बनेगा प्रदेश का पहला जगन्नाथ मंदिर ! पुरी की तर्ज पर होगा निर्माण, 2 नवंबर को होगा भूमि पूजन

फतेहपुर में बनेगा जगन्नाथ मंदिर 02 नवंबर को भूमि पूजन: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अब श्रद्धालुओं को ओडिशा के जगन्नाथ पुरी जैसा अनुभव मिलेगा. शहर के रामगंज स्थित पक्का तालाब परिसर में लगभग 7 करोड़ की लागत से जगन्नाथ पुरी मंदिर की शैली में प्रदेश का पहला जगन्नाथ मंदिर बनेगा. भूमि पूजन 2 नवंबर को होगा जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे.

Jagannath Temple In UP: यूपी के फतेहपुर शहर के रामगंज स्थित पक्का तालाब परिसर में अब श्रद्धालु ओडिशा के जगन्नाथ पुरी जैसा आध्यात्मिक अनुभव ले सकेंगे. यहां प्रदेश का पहला जगन्नाथ मंदिर ओडिशा के पुरी मंदिर की स्थापत्य शैली और वास्तुकला के अनुरूप तैयार किया जा रहा है. करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मंदिर 2 नवंबर को भूमि पूजन के साथ अपनी भव्य यात्रा शुरू करेगा.

फतेहपुर में बनेगा प्रदेश का पहला जगन्नाथ मंदिर

फतेहपुर जिले में धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम देने जा रहा है रामगंज का पक्का तालाब परिसर. यहां बनने वाला जगन्नाथ मंदिर प्रदेश का पहला ऐसा मंदिर होगा जो पुरी के जगन्नाथ मंदिर की शैली और वास्तुकला पर आधारित होगा. मंदिर की नींव पूजा 2 नवंबर को की जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और संतों के शामिल होने की संभावना है. भूमि पूजन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

सात करोड़ की लागत से तैयार होगा भव्य मंदिर

करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मंदिर न सिर्फ स्थापत्य कला का उत्कृष्ट नमूना होगा, बल्कि जिले की धार्मिक पहचान को भी मजबूत करेगा. इस मंदिर में 22 सीढ़ियां और चार द्वार होंगे—सिंह, अश्व, व्याप्त और हस्ति द्वार—जो चारों युगों का प्रतीक माने जाते हैं. निर्माण कार्य बैंगलुरू की एक प्रतिष्ठित कंपनी को सौंपा गया है, जो इसे 18 महीनों में पूरा करेगी.

मंदिर परिसर में होंगे आकर्षक धार्मिक और पर्यटन स्थल

मंदिर का गर्भगृह भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए समर्पित होगा. इसके साथ भगवान शंकर, माता पार्वती और गणेश की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी. मुख्य द्वार पर पत्थर के दो विशाल शेर आकर्षण का केंद्र होंगे. परिसर में सत्संग हॉल, प्रसाद वितरण केंद्र, चिल्ड्रन पार्क और फूलों का गार्डन भी बनाया जाएगा. यह स्थान धार्मिक केंद्र के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

Read More: फेरे से पहले भौंक उठा विवाद! फतेहपुर में कुत्ते की एंट्री से टूटी शादी, मैरिज हॉल बना अखाड़ा

संतोष तिवारी और जगतगुरु रामानंदाचार्य की प्रेरणा से साकार हुआ सपना

मंदिर निर्माण की प्रेरणा जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी से मिली है, जबकि इस परियोजना के सूत्रधार भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष तिवारी हैं. उन्होंने बताया कि भगवान जगन्नाथ के प्रति उनकी विशेष आस्था है और वे वर्षों से इस मंदिर के निर्माण के प्रयास में जुटे थे. उन्होंने कहा कि कानपुर के बेहटा और बनारस में भी भगवान जगन्नाथ के मंदिर हैं, लेकिन कोई भी मंदिर पुरी के जगन्नाथ मंदिर की स्थापत्य शैली पर नहीं बना है. इसी वजह से फतेहपुर का यह मंदिर प्रदेश का पहला “पुरी शैली” जगन्नाथ मंदिर कहलाएगा.

Read More: Fatehpur News: पत्नी को पद दिलाने के लिए मुखलाल पाल को दिए थे 25 लाख, DIOS से लेकर शिक्षक संघ अध्यक्ष तक लगे आरोप

जनसहयोग से बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन 2 नवंबर को

भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने बताया कि भूमि पूजन 2 नवंबर को जगतगुरु रामानंदाचार्य महाराज के आशीर्वाद से संपन्न होगा. शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी की प्रेरणा से ही यह कार्य प्रारंभ हो रहा है और इसे पूरी तरह जनसहयोग से पूरा किया जाएगा. मंदिर का उद्देश्य न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को भी बढ़ावा देना है.

Read More: कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे फतेहपुर के परिवार की पिकअप ट्रेलर से भिड़ी, 8 की मौत, 20 घायल

27 Oct 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Jagannath Temple In UP: फतेहपुर में बनेगा प्रदेश का पहला जगन्नाथ मंदिर ! पुरी की तर्ज पर होगा निर्माण, 2 नवंबर को होगा भूमि पूजन

Jagannath Temple In UP: यूपी के फतेहपुर शहर के रामगंज स्थित पक्का तालाब परिसर में अब श्रद्धालु ओडिशा के जगन्नाथ पुरी जैसा आध्यात्मिक अनुभव ले सकेंगे. यहां प्रदेश का पहला जगन्नाथ मंदिर ओडिशा के पुरी मंदिर की स्थापत्य शैली और वास्तुकला के अनुरूप तैयार किया जा रहा है. करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मंदिर 2 नवंबर को भूमि पूजन के साथ अपनी भव्य यात्रा शुरू करेगा.

फतेहपुर में बनेगा प्रदेश का पहला जगन्नाथ मंदिर

फतेहपुर जिले में धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम देने जा रहा है रामगंज का पक्का तालाब परिसर. यहां बनने वाला जगन्नाथ मंदिर प्रदेश का पहला ऐसा मंदिर होगा जो पुरी के जगन्नाथ मंदिर की शैली और वास्तुकला पर आधारित होगा. मंदिर की नींव पूजा 2 नवंबर को की जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और संतों के शामिल होने की संभावना है. भूमि पूजन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

सात करोड़ की लागत से तैयार होगा भव्य मंदिर

करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मंदिर न सिर्फ स्थापत्य कला का उत्कृष्ट नमूना होगा, बल्कि जिले की धार्मिक पहचान को भी मजबूत करेगा. इस मंदिर में 22 सीढ़ियां और चार द्वार होंगे—सिंह, अश्व, व्याप्त और हस्ति द्वार—जो चारों युगों का प्रतीक माने जाते हैं. निर्माण कार्य बैंगलुरू की एक प्रतिष्ठित कंपनी को सौंपा गया है, जो इसे 18 महीनों में पूरा करेगी.

मंदिर परिसर में होंगे आकर्षक धार्मिक और पर्यटन स्थल

मंदिर का गर्भगृह भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए समर्पित होगा. इसके साथ भगवान शंकर, माता पार्वती और गणेश की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी. मुख्य द्वार पर पत्थर के दो विशाल शेर आकर्षण का केंद्र होंगे. परिसर में सत्संग हॉल, प्रसाद वितरण केंद्र, चिल्ड्रन पार्क और फूलों का गार्डन भी बनाया जाएगा. यह स्थान धार्मिक केंद्र के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

संतोष तिवारी और जगतगुरु रामानंदाचार्य की प्रेरणा से साकार हुआ सपना

मंदिर निर्माण की प्रेरणा जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी से मिली है, जबकि इस परियोजना के सूत्रधार भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष तिवारी हैं. उन्होंने बताया कि भगवान जगन्नाथ के प्रति उनकी विशेष आस्था है और वे वर्षों से इस मंदिर के निर्माण के प्रयास में जुटे थे. उन्होंने कहा कि कानपुर के बेहटा और बनारस में भी भगवान जगन्नाथ के मंदिर हैं, लेकिन कोई भी मंदिर पुरी के जगन्नाथ मंदिर की स्थापत्य शैली पर नहीं बना है. इसी वजह से फतेहपुर का यह मंदिर प्रदेश का पहला “पुरी शैली” जगन्नाथ मंदिर कहलाएगा.

जनसहयोग से बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन 2 नवंबर को

भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने बताया कि भूमि पूजन 2 नवंबर को जगतगुरु रामानंदाचार्य महाराज के आशीर्वाद से संपन्न होगा. शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी की प्रेरणा से ही यह कार्य प्रारंभ हो रहा है और इसे पूरी तरह जनसहयोग से पूरा किया जाएगा. मंदिर का उद्देश्य न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को भी बढ़ावा देना है.

Latest News

CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में फतेहपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. जयपुरिया विद्यालय की अर्पिता सिंह ने 99% अंक...
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत

Follow Us