Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई ! दो थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड 

फतेहपुर में दो थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बुजुर्ग की पिटाई के बाद मौत के मामले में खागा कोतवाली प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं काम में लापरवाही बरतने पर महिला थाना प्रभारी और दो कांस्टेबल भी निलंबित हुए हैं. कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बुजुर्ग की मौत ने पुलिस महकमे की लापरवाही की पोल खोल दी. जमीन विवाद में घायल हुए बुजुर्ग की मौत के बाद मामले में टालमटोल और आरोपियों को बचाने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कदम उठाते हुए खागा इंस्पेक्टर सस्पेंड कर दिया है वहीं लापरवाही के चलते महिला थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है.

खागा में बुजुर्ग की पिटाई से मौत,परिवार को थाने में डराया

फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के तिलकापुर गांव में बीते मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बजरंग दल कार्यकर्ता सुंदर सिंह यादव के पिता सौखी यादव को लाठी-डंडों और सरिए से बेरहमी से पीट दिया.

घायल अवस्था में जब बेटे सुंदर ने उन्हें खागा कोतवाली पहुंचाया तो पुलिस ने न FIR दर्ज की और न ही कोई सख्त कार्रवाई की. उल्टा पीड़ित परिवार को एससीएसटी एक्ट का डर दिखाकर दबाव में समझौता करा दिया गया.

तीन दिन बाद लखनऊ में मौत, बेटे ने एसपी से की शिकायत

जानकारी के मुताबिक तीन दिन तक अस्पताल में जिंदगी से जूझने के बाद सौखी यादव ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. पिता की मौत से आहत बेटे सुंदर यादव ने सीधे एसपी अनूप कुमार सिंह (IPS Anoop Kumar Singh) से मुलाकात की और पूरी घटना की शिकायत की. जांच में यह सामने आया कि थाना स्तर पर गंभीर लापरवाही बरती गई है और मामले को दबाने की कोशिश की गई.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

SP की सख्त कार्रवाई, चार पुलिसकर्मी निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने रविवार को खागा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह सस्पेंड कर दिया वहीं कई अन्य मामलों में लापरवाही को लेकर महिला थाना प्रभारी कांति सिंह, पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल सुभाषचंद्र यादव और किशनपुर पीआरवी 6260 के कांस्टेबल रोहित कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

खागा कोतवाली और महिला थाना में नई तैनाती

एसपी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को खागा कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है. वहीं, लोधीगंज चौकी प्रभारी एसआई संगीता यादव को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

25 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर के पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई ! दो थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड 

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बुजुर्ग की मौत ने पुलिस महकमे की लापरवाही की पोल खोल दी. जमीन विवाद में घायल हुए बुजुर्ग की मौत के बाद मामले में टालमटोल और आरोपियों को बचाने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कदम उठाते हुए खागा इंस्पेक्टर सस्पेंड कर दिया है वहीं लापरवाही के चलते महिला थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है.

खागा में बुजुर्ग की पिटाई से मौत,परिवार को थाने में डराया

फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के तिलकापुर गांव में बीते मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बजरंग दल कार्यकर्ता सुंदर सिंह यादव के पिता सौखी यादव को लाठी-डंडों और सरिए से बेरहमी से पीट दिया.

घायल अवस्था में जब बेटे सुंदर ने उन्हें खागा कोतवाली पहुंचाया तो पुलिस ने न FIR दर्ज की और न ही कोई सख्त कार्रवाई की. उल्टा पीड़ित परिवार को एससीएसटी एक्ट का डर दिखाकर दबाव में समझौता करा दिया गया.

तीन दिन बाद लखनऊ में मौत, बेटे ने एसपी से की शिकायत

जानकारी के मुताबिक तीन दिन तक अस्पताल में जिंदगी से जूझने के बाद सौखी यादव ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. पिता की मौत से आहत बेटे सुंदर यादव ने सीधे एसपी अनूप कुमार सिंह (IPS Anoop Kumar Singh) से मुलाकात की और पूरी घटना की शिकायत की. जांच में यह सामने आया कि थाना स्तर पर गंभीर लापरवाही बरती गई है और मामले को दबाने की कोशिश की गई.

SP की सख्त कार्रवाई, चार पुलिसकर्मी निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने रविवार को खागा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह सस्पेंड कर दिया वहीं कई अन्य मामलों में लापरवाही को लेकर महिला थाना प्रभारी कांति सिंह, पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल सुभाषचंद्र यादव और किशनपुर पीआरवी 6260 के कांस्टेबल रोहित कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

खागा कोतवाली और महिला थाना में नई तैनाती

एसपी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को खागा कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है. वहीं, लोधीगंज चौकी प्रभारी एसआई संगीता यादव को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा और उनकी पत्नी रेखा मिश्रा पर जमीन, ईंट भट्ठे में साझेदारी और कारोबार में...
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

Follow Us