Fatehpur Police Good Work : राहजनी करने वाले दो शातिर राधानगर पुलिस के हत्थे चढ़े
Fatehpur Police Good Work फतेहपुर की राधानगर थाना पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है. ढाई माह पहले हुई एक लूट की वारदात को दोनों शातिरों द्वारा अंजाम दिए जाने का खुलासा भी पुलिस ने किया है.
Fatehpur Police Good Work News : फतेहपुर का नवसृजित थाना राधानगर इन दिनों अपने क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही आपराधिक वारदातों से कुख्यात हो रहा है.लेकिन इसी बीच शनिवार को पुलिस के हाँथ एक गुड वर्क लग गया है.जिसके चलते थाना प्रभारी ने राहत की सांस ली होगी.
दरअसल राधानगर पुलिस ने शनिवार को बक्सपुर रेलवे अंडर पास से आकाश तिवारी निवासी बक्शपुर, ज्ञानेंद्र कुमार साहू निवासी नई बस्ती राधानगर को गिरफ्तार कर लिया है.एक आरोपी हरिओम भारद्वाज मौका पाकर भाग निकला है.

पुलिस मोबाइल सर्विलांस में लगाकर लुटेरों की खोजबीन कर रही थी.शनिवार को थाना प्रभारी राजकिशोर सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीण यादव ने बक्सपुर रेलवे अंडर पास से दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया.
थाना अध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि आरोपियो के पास से लूट और चोरी के चार मोबाइल, एक तमंचा, घटना में प्रयुक्त बाइक और 21 सौ रुपया बरामद किया गया है.आरोपियों के खिलाफ पहले से और भी मामले दर्ज हैं.आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है.
