Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर के पूर्व सपा विधायक का बेटा BJP में शामिल ! वजह ये बताई जा रही है

Fatehpur News Today: फतेहपुर के पूर्व सपा विधायक का बेटा BJP में शामिल ! वजह ये बताई जा रही है
फतेहपुर सपा के पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा के बेटे दीपक वर्मा भाजपा में शामिल : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Loksabha Election 2024: फतेहपुर के पूर्व सपा विधायक मदन गोपाल वर्मा (Madan Gopal Verma) के पुत्र और समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव दीपक वर्मा (Deepak Verma) ने सपा का दामन छोड़ते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं. कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उनका और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए सदस्यता दिलाई

पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा के बेटे भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) फतेहपुर (Fatehpur) जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे मदन गोपाल वर्मा (Madan Gopal Verma) के बेटे और समाजवादी पार्टी में जिला महासचिव दीपक वर्मा (Deepak Verma) ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. जानकारी के मुताबिक कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय में कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने और ज्वाइनिंग कमेटी के अनूप अवस्थी ने सभी भाजपा में शामिल होने पर पटका पहनाकर स्वागत किया.

दीपक वर्मा ने छोड़ा सपा का दामन, सथार्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता 

फतेहपुर जिले के पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा के बेटे और अमौली ब्लाक के बकियापुर निवासी दीपक वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को कानपुर में भाजपा में शामिल हो गए. दीपक समा के जिला महासचिव रहे हैं.

उनके साथ अंकित सिंह, गौरव मिश्रा, जय सिंह राजपूत, आलोक पाल, अटलजीत राजपूत, मोहित पाल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. दीपक वर्मा मीडिया को जानकारी देते हुए करते हैं कि भाजपा की विकासकारी सोच और नीतियों से प्रभावित होकर शामिल हुआ हूं. लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा में शामिल होने से कहीं ना कहीं सपा को झटका लग सकता है.

सपा के कद्दावर नेता के बेटे का भाजपा में शामिल होने से कितना होगा नुकसान

फतेहपुर के जहानाबाद विधानसभा से से तीन बार विधायक रहे मदन गोपाल वर्मा के बेटे दीपक वर्मा के भाजपा में शामिल होने से सपा को भारी नुकसान हो सकता है. मदन गोपाल वर्मा की बात करें तो वो पहली बार जनता दल से चुनाव लड़के 1993 में विधायक बने थे.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

दूसरी बार 2002 में सपा के टिकट से चुनाव लड़ें और विधायक बने. साल 2012 में सपा ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दी और तीसरी बार वो जहानाबाद से विधायक बने लेकिन 2022 में उन्हें भाजपा के राजेंद्र पटेल ने शिकस्त देते हुए सत्ता हथिया ली.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पूर्व राज्य मंत्री और हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ...
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Follow Us