Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Aung News: फतेहपुर में बहन की शादी वाले दिन करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

Fatehpur Aung News: फतेहपुर में बहन की शादी वाले दिन करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत
फतेहपुर में दुल्हन के दो भाइयों की करंट से मौत: फाइल फोटो दीपक और संदीप

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बार फिर हंसते खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. एक तरह बहन की शादी हो रही थी तो दूसरी तरफ करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई. घटना औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है. मौत की ख़बर सुनते ही शादी वाले घर में मातम पसर गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

फतेहपुर के औंग में दुल्हन के दो भाइयों की मौत से कोहराम

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में सोमवार की रात एक बहन की जिंदगी में काल बनकर आई थी. बारात दुल्हन के दरवाजे पर थी और चारो ओर अंधेरा हो गया. जनरेटर का डीजल खत्म हो गया था. लेकिन दोबारा उजाला होने से पहले ही घर में अंधेरा छा गया. इसबार का अंधेरा अमावस्या से भी ज्यादा काला था. दुल्हन के 2 भाइयों की मौत से शादी वाले घर में मातम फैल चुका था. परिजनों के कोहराम के आगे डीजे की आवाज़ दब चुकी थी. घटना औंग थाना अंतर्गत रामपुर (Rampur) गांव की है जहां करंट की चपेट में आने से खुशियों को ग्रहण लग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई में जुट गई है.

बिजली के झटके से आधे घंटे तक तड़पते रहे दुल्हन के भाई 

फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में अवधपाल सिंह की बेटी तनु सिंह की शादी थी. कानपुर के किदवई नगर से बारात रामपुर आई थी. जानकारी के मुताबिक बारात आने के बाद द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था तभी अचानक जनरेटर का डीजल खत्म होने से चारो ओर अंधेरा छा गया. दुल्हन का सगा भाई दीपक सिंह (23) पुत्र अवधपाल सिंह और चचेरा भाई संदीप सिंह (26) पुत्र जितेंद्र सिंह बाइक से डीजल लेने के लिए दौड़े.

fatehpur_aung_rampur_wedding_news_11_hajar_pole
रामपुर गांव में 11 हज़ार की करंट से दीपक और संदीप की मौत : फोटो युगांतर प्रवाह

चौडगरा पहुंचे से पहले ही डेरी फैक्ट्री के सामने रोड पर पानी भरा था तभी तेज़ रफ्तार गाड़ी फिसल कर बिजली के खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी की 11 हज़ार बोल्ट का तार टूटकर उन दोनों के ऊपर जा गिरा. जानकारी के मुताबिक काफी देर बाद एक राहगीर जब वहां से गुजरा तो दोनों को पहचान उसने परिजनों को जानकारी दी. आनन फानन में बिजली की सप्लाई बंद कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

सामान्य तरीके से हुई शादी 4 बजे दुल्हन पहुंची मायके

रामपुर में शादी के दिन हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो-रो बुरा हाल हो गया. बताया जा रहा है कि शादी की रश्मों को जल्द सामान्य ढंग से करने के बाद दुल्हन की रात में ही बिदाई कर दी गई और सुबह 4 बजे तनु सिंह अपने ससुराल से मायके आ गई अब उसका सगा भाई दीपक और चचेरा भाई संदीप सिंह इस दुनियां में नहीं रहा. जानकारी के मुताबिक संदीप सिंह फौज में था और अपनी चचेरी बहन की शादी में शरीक होने के लिए गांव आया था. औंग थाना प्रभारी कांति सिंह ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया था और मंगलवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us