Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में पकड़ा गया डीजल चोर गैंग, ऐसे करते थे चोरी

Fatehpur News : फतेहपुर में पकड़ा गया डीजल चोर गैंग, ऐसे करते थे चोरी
पुलिस गिरफ्त में डीजल चोर गैंग

फतेहपुर की कल्याणपुर पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़े डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. छः चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.

Fatehpur News : फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाँथ लगी है, डीज़ल चोरी करने वाला गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. कल्याणपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने जॉइंट ऑपरेशन करते हुए डीजल चोर गैंग के सरगना सहित 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

एसपी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में डीजल चोरों के गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले काफी दिनों से हाइवे में ट्रकों से डीजल चोरी की शिकायतें मिल रही थी. इस गिरोह को पकड़ने के लिए स्वाट टीम और हाइवे पुलिस को लगाया गया था. बुधवार को स्वाट प्रभारी अनुरूद्ध द्विवेदी और कल्याणपुर थानाध्यक्ष नीरज सिंह, कांस्टेबल अनिल सिंह, पंकज सिंह ने विपिन मिश्रा ने रेवाड़ी ओवरब्रिज से स्कार्पियो सवार शुभम निवासी खदरा औंग, अभिषेक निवासी परसदेपुर बकेवर, अनुज पटेल, अतुल पटेल, सुजीत पटेल निवासी मुरादीपुर कल्याणपुर, अनूप कुमार निवासी बड़ागांव कानपुर को गिरफ्तार किया.

पुलिस टीम ने चोरों के पास से पकड़ी गई स्कार्पियो से 460 लीटर डीजल और 400 लीटर स्प्रिट, डीजल निकालने की मशीन, अन्य उपकरण, दो किलो दो सौ ग्राम गांजा, तमंचा और 8 देशी बम बरामद किया है. एसपी ने बताया कि आरोपी जिले के अलावा उन्नाव, लालगांज, कानपुर में भी डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. हाइवे के किनारे ज्यादा संख्या में खड़े होने वाले भारी वाहनों के बगल में वाहन खड़ा कर टंकी का ताला और जाली तोड़कर आरोपी मशीन से डीजल चुरा लेते थे. पांच मिनट में 35 से 40 लीटर डीजल निकाल लेते थे.

एसपी ने बताया कि अतुल पटेल बाइक चोरी के मामले में कानपुर से जेल जा चुका है. शुभम के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज है.आरोपी चोरी के डीजल को कम दामो में बेचते थे. अनूप चोरी का डीजल खरीदता था और अवैध दारू बनाने का भी काम करता था.एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम दिया है.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us