Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: सालों पति को खोजती रही पत्नी ! 18 साल बाद पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा

Fatehpur News: सालों पति को खोजती रही पत्नी ! 18 साल बाद पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा
फतेहपुर के बकेवर थाने में 18 साल बाद दर्ज हुई अपहरण की FIR (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में 18 साल बाद कोर्ट के आदेश पर एक व्यक्ति के अपहरण का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है. घटना बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के बकेवर बुजुर्ग की है.

UP Fatehpur News: एक पत्नी अपने पति के इंतजार में दरवाजे की देहरी में आस लगाए रही. बेटे ने कहा बाबू जी दो घंटे में आ जाएंगे, बाजार गए हैं. समय की गति बढ़ते ही अरुण सूर्यनारायण को लेकर अस्ताचल की बढ़ चला.

बदहवास पत्नी अपने पति को चारो ओर खोजती रही. सब्र का बांध तब टूटा जब किसी ने कहा तुम्हारे पति का अपहरण हो चुका है. बिलखते परिजन हुज़ूर के द्वार पहुंचे लेकिन निराशा हांथ लगी.

18 साल बीत गए..सनाथ होते हुए भी अनाथ हो गया बेटा..पांव में माहवार लगाते हुए पत्नी विधवा का जीवन जीने को मजबूर है..ये कहानी बकेवर बुजुर्ग के राकेश कुमार की है जो पुलिस की संवेदनहीनता का शिकार हो गई. 

साल 2006 में बाजार जाने के लिए निकला था राकेश

फतेहपुर (Fatehpur) के बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के बकेवर बुजुर्ग के रहने वाले राकेश कुमार पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता 14 दिसंबर 2006 को घरेलू सामान लेने के लिए घर से बाजार गए थे. परिजनों से कहा कि दो घंटे में वापस आ जाऊंगा.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

शाम होने पर भी राकेश वापस नहीं लौटे तो चारो ओर हड़कंप मच गया. पत्नी रामा देवी और बेटा अंकित गुप्ता उन्हें चारों ओर खोजते रहे. देर शाम किसी ने रामा देवी से कहा तुम्हारा पति गायब हो गया है पुलिस के पास जाओ नहीं उसकी हत्या हो सकती है.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

बदहवाश पत्नी पुलिस के पास पहुंची तो आश्वाशन देकर वापस भेज दिया..बताया जा रहा है कि राकेश का पता ना चलने पर पत्नी रामा 26 दिसंबर 2006 को फिर पुलिस के पास पहुंची तो केवल गुमशुदगी दर्ज की गई. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

18 साल बाद कोर्ट के आदेश पर लिखा गया मुकदमा 

राकेश कुमार के बेटे अंकित कुमार गुप्ता ने एफआईआर में बताया कि उनकी मां लगातार पुलिस के चक्कर लगाती रहीं केकिन अपहरण की FIR दर्ज नहीं की गई. उच्चाधिकारियों के भी चक्कर लगाएं लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ अंत में कोर्ट की शरण में जाना पड़ा.

थाना प्रभारी संगीता यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट के आदेश पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us