Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Teacher News: फतेहपुर में शिक्षिका की मौत ! ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, LIC एजेंट की बेटी थी स्वाती

Fatehpur Teacher News: फतेहपुर में शिक्षिका की मौत ! ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, LIC एजेंट की बेटी थी स्वाती
फतेहपुर में ट्रक की टक्कर से शिक्षिका स्वाती मौर्या की मौत: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में ट्रक की टक्कर से सहायक टीचर स्वाती मौर्या की मौत हो गई. मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारह मील का है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही फरार ट्रक की तलाश में जुट गई है.

फतेहपुर में सहायक अध्यापिका की सड़क हादसे में मौत 

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) में ट्रक की टक्कर से शिक्षिका की मौत हो गई. घटना हुसैनगंज (Husainganj) थाना क्षेत्र के बारह मील की है. जानकारी के मुताबिक शहर से शिक्षिका स्वाती (29) अपनी स्कूटी से सूदे का पुरवा मजरे जमरावा प्राथमिक स्कूल जा रही थी.

बारह मील के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. ट्रक की टक्कर से शिक्षिका पहिए के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक की तलाश में जुट गई है.

फतेहपुर के देवीगंज की रहने वाली थी शिक्षिका 

फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज की रहने वाली शिक्षिका स्वाती (29) एलआईसी एजेंट रमेश मौर्य की पुत्री थी. बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह सोमवार को स्वाती स्कूल जाने के लिए सुबह करीब सात बजे स्कूटी से निकली थी.

हुसैनगंज डलमऊ मार्ग के बारहमील पर जैसे ही वो पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से स्कूटी को जोर दार टक्कर मार दी. जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्वाती ट्रक के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

हादसे के के ट्रक मौके से फरार हो गया. आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा और फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

वर्ष 2020 में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी स्वाती की तैनाती

फतेहपुर के राधानगर थाना के हरगनपुर के मूल निवासी रमेश मौर्या एलआईसी में एजेंट का काम करते हैं. अपने काम और बच्चों की पढ़ाई को लेकर वो शहर के देवीगंज में रहने लगे थे.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

जानकारी के मुताबिक पढ़ने लिखने में होशियार स्वाती का साल 2020 में सहायक अध्यापक के पद चयन हुआ था. बताया जा रहा है कि वर्तमान में वो जमरावां के मजरे सूद का पुरवा में बने परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक थी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. शिक्षक संघ ने इस हादसे में गहरा दुःख व्यक्त किया है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us