Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat News: फतेहपुर के युवक का अरमान था अच्छी जगह हो जाए शादी ! भौकाल जमाने के लिए बन गया फर्जी नायाब तहसीलदार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Kanpur Dehat News: फतेहपुर के युवक का अरमान था अच्छी जगह हो जाए शादी ! भौकाल जमाने के लिए बन गया फर्जी नायाब तहसीलदार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
फर्जी नायाब तहसीलदार गिरफ्तार, फोटो साभार सोशल मीडिया

Fatehpur Fake Tahsildar In Kanpur Dehat

कानपुर देहात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक फर्जी नायब तहसीलदार (Fake Nayab Tehsildar) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) निवासी रोहित मिश्रा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक आरोपी रोहित की शादी की बात चल रही थी, अच्छी शादी हो जाए यह मंशा लेकर लड़की वालों को इंप्रेस (Impress) करने के लिए उसने खुद को नायब तहसीलदार बता रखा था.

फर्जी नायाब तहसीलदार बनकर ऐसे दे रहा था धोखा

कानपुर देहात में आईपीएस और पीसीएस अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी व ठगी (Fraud) करने वाला एक शख्स पकड़ा गया है. पुलिस और राजस्व की टीम कई दिनों से इस फर्जी अधिकारी की तलाश में जुटी हुई थी तभी सूचना के आधार पर पुलिस और राजस्व की टीम ने जाल बिछाकर कानपुर-झांसी हाईवे (Kanpur-Jhansi Highway) से आरोपी युवक को दबोच लिया लेकिन नायब तहसीलदार का चोला ओढ़े फर्जी युवक उल्टा पुलिस पर रौब झाड़ने लगा. शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि वह 2022 बैच का पास आउट है. तहसील में जॉइनिंग करने के लिए पहुंचा था.

फतेहपुर जिले का रहने वाला है फर्जी तहसीलदार

पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित मिश्रा निवासी फतेहपुर जिले (Fatehpur) के राधा नगर (Radha Nagar) थाने के मलाका गांव के रूप में हुई है. पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसकी शादी की बात चल रही थी, अच्छी शादी का ख्वाब देखकर लड़की वालों को इंप्रेस (Impress) करने के लिए उसने खुद को नायब तहसीलदार (Nayab Tehsildar) बता रखा था.

इतना ही नहीं वह कानपुर देहात कलेक्ट्रेट ज्वाइन करने पहुंच गया था, जब कलेक्ट्रेट में कर्मियों ने पूछा तो उसने बताया कि डीएम से मुलाकात करनी है उसने अपनी तैनाती भोगनीपुर तहसील बताई है. जब डीएम से मुलाकात नहीं हुई तो वह माती (Mati) स्थित सर्किट हाउस पहुंच गया. जब डीएम ने उसे बुलाया तो उसे लगने लगा कि अब चोरी पकड़ी गई और वह सर्किट हाउस छोड़कर वहां से भाग निकला. लेकिन पुलिस प्रशासन ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया.

अधिकारियों को नहीं दे पाया जवाब

जब अधिकारियों ने उससे पूछताछ कर उसकी नियुक्ति पत्र मांगा तो वह पत्र दिखाने में आनाकानी करने लगा जिससे पुलिस को उस पर और भी ज्यादा शक हुआ, कड़ाई से पूछताछ करने पर वह पूरी तरह से टूट गया और उसने सब कुछ बयां कर दिया फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उससे पूछताछ भी की जा रही है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

इस पूरे प्रकरण के बारे में कानपुर देहात पुलिस (Kanpur Dehat Police) ने बताया कि माती मुख्यालय में एक फर्जी नायब तहसीलदार (Fake Nayab Tehsildar) पकड़ा गया है जो फतेहपुर का रहने वाला है, पूछताछ के दौरान वह पूरी तरह से गलत पाया गया आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us