Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में जाति की दीवार ना तोड़ सके प्रेमी युगल ने खोल दिया जीवन का बंधन ! गंगा में सब समाहित है

Fatehpur UP News: फतेहपुर में जाति की दीवार ना तोड़ सके प्रेमी युगल ने खोल दिया जीवन का बंधन ! गंगा में सब समाहित है
फतेहपुर के जिला अस्पताल में इलाज करवाते प्रेमी युगल : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur Asni Love Couple commits Suicide

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में जातीय दीवारों के बंधन तोड़ एक प्रेमी युगल ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली. गंगा के तिधार में स्थित असनी (Asni) के जंगल में दोनों हलाहल पी गए. सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां गंभीर हालत में कानपुर (Kanpur) हैलेट रैफर कर दिया गया. गुरुवार आधी रात के बाद प्रेमी युगल काल के गाल में समा गए.

Fatehpur Lover Suicide: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर में दो प्रेम करने वाले युगल ने जातीय झंझावतों से आजिज आकर सुसाइड (Suicide) कर लिया. मामला हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के असनी (Asni) गांव का है जहां गुरुवार देर शाम जंगल में जहर खाने के बाद सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए. जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर (Kanpur) हैलेट रैफर किया गया जहां देर रात दोनों की मौत हो गई.

ननिहाल में हुआ युवक को बचपन का प्यार 

फतेहपुर के असनी (Asni) गांव के रहने वाले विजय कुमार (22) पुत्र गणेश सोनकर का ननिहाल रायबरेली (Reibareli) के लालगंज (Lalganj) थाना क्षेत्र के महाखेड़ा है. जिसकी वजह से अक्सर वो अपने ननिहाल जाया करता था वहीं इसकी मुलाकात गांव की रहने वाली रानी (19) से हुई और कई मुलाकातों के बाद दोनों में प्रेम हो गया.

प्रेम का यह सिलसिला कई सालों तक चलता रहा इसी बीच विजय केरल (Kerla) चला गया और एक कंपनी में मजदूरी करने लगा. लेकिन रानी से उसकी बात लगातार होती रही. दोनों शादी करने का फैसला भी कर चुके थे. जानकारी के मुताबिक दोनों के घर वालों को इसकी जानकारी भी थी लेकिन जातीय बंदिशों के कारण उनको ये रिश्ता ना गवार गुजरा.

विजय केरल से सीधा पहुंचा रानी के गांव फिर हुआ कुछ ऐसा

केरल में मजदूरी करने वाला विजय ट्रेन से अपने ननिहाल और रानी के गांव 4 जनवरी को पहुंचा. रानी से उसकी बात पहले ही हो चुकी थी. बताया जा रहा है की विजय रानी को लेकर अपने गांव असनी पहुंचा लेकिन घर वालों ने इसका विरोध किया. परिजनों ने विजय से उसको गांव भेजने को कहा. जानकारी के मुताबिक युवक घर से तो निकला लेकिन दोनों को ये बात ना गवार गुजरी और दोनों असनी के सुनसान जंगल की ओर चले गए और ज़हर खा लिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन

कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ज़हर खाने के बाद विजय ने अपने किसी परिजन को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए जहां गंभीर हालत में कानपुर हैलर रैफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब एक बजे विजय की मौत हो गई और तीन बजे रानी ने दम तोड़ दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

फतेहपुर पुलिस ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में हुई घटना पर सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि युवक विजय अपने ननिहाल की रहने वाली युवती से प्रेम करता था. परिजन दोनों की शादी करने की बात से नाराज थे जिसकी वजह से प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद जिला अस्पताल से कानपुर भेजा गया जहां दोनों की मौत हो गई. घटना के तथ्यों की जानकारी करते हुए आगे की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us