Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में काल बना निमंत्रण ! बाइकों की भिड़ंत से तीन लोगों की मौत, दो की हालत गम्भीर

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में काल बना निमंत्रण ! बाइकों की भिड़ंत से तीन लोगों की मौत, दो की हालत गम्भीर
फतेहपुर सड़क हादसे में तीन की मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत ने पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि दो की हालत गम्भीर है. घटना गाजीपुर (Gazipur) थाना क्षेत्र के करसवा गांव के समीप हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

फतेहपुर में बाइकों की भिड़ंत से तीन की मौत 

यूपी (uttar pradesh) के फतेहपुर (fatehpur) में दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 9 बजे गाजीपुर बहुआ मार्ग करसवा मोड़ के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है वहीं घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है जिसमें से एक अति गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रैफर किया गया है.

पिता-पुत्र के लिए निमंत्रण बना काल, घर में छाया मातम

गाजीपुर (Gazipur) के रहने वाले रामसरन(50) और उनका बेटा जितेंद्र (16) सोमवार को ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव में निमंत्रण में गए थे. बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई.

fatehpur_road_accident
फतेहपुर एक्सीडेंट : Image Credit Original Source

एक बाइक में रामसरन और उनका बेटा जितेंद्र सवार था तो दूसरी बाइक में बहुआ निवासी रोहित कुमार (25) और उनके साथी राजेश और देवेंद्र सवार थे. हादसा इतना भयावह था कि रामसरन उनके बेटे जितेंद्र सहित रोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रोहित के साथी राजेश और देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद से दोनों परिवारों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है 

एक गया निमंत्रण तो दूसरा पेड़ काटने 

गाजीपुर निवासी राजगीर रामसरन अपने बेटे के साथ दतौली निमंत्रण करके वापस आ रहा था तो वहीं रोहित अपने साथियों के साथ गाजीपुर में पेड़ों की कटाई करने गया था और वापस बहुआ लौट रहा था. अचानक करसवां (Karswan) मोड़ के पास दोनों आपस में भिड़ गईं.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

माना जा रहा है कि दोनों गाड़ियों की रफ्तार अधिक थी जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है जबकि घायलों का उपचार किया जा रहा है. मामला दर्ज करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us