Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Road Accident: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत ! हादसे के बाद फरार हुआ ट्रक चालक

फतेहपुर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई है. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा पॉवर ग्रिड के पास की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

फतेहपुर में दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत

यूपी (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में ट्रक और बाइक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार तीन युवक बेरागढ़ीवा से शहर की ओर लौट रहे थे तभी दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. वहीं ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है.

बेरागढ़ीवा मवेशियों के बाजार गए थे बाइक सवार युवक

फतेहपुर (Fatehpur) में शुक्रवार दोपहर सदर कोतवाली (Kotwali) क्षेत्र के चौफेरवा पावर ग्रिड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही मोटरसाइकिल में सवार तीन युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि राधानगर (Radha Nagar) थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी नीलू पुत्र जगतपाल, रमऊ तिवारी पुत्र भोला तिवारी और गाजीपुर (Gazipur) थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी सुजीत यादव पुत्र गिरजाशंकर यादव अपने गांव से हुसैनगंज (Husainganj) क्षेत्र के बेरागढ़ीवा मवेशियों की बाजार भैंस देखने के लिए गए थे.

road_accident_in_fatehpur_chauferva
फतेहपुर सड़क हादसा : Image Credit Original Source

जानकारी के मुताबिक बाजार से लौटते समय पॉवर ग्रिड के पास विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनको सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ट्रक की टक्कर ने तबाह कर दिए तीन परिवार

फतेहपुर के चौफेरवा में हुए हादसे ने एक नहीं तीन-तीन परिवारों को तबाह कर दिया. फतेहपुर की मोर्चरी में अपने बेटों के शवों को देख परिजनों में कोहराम मच गया. तीन युवकों की मौत पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गई. ट्रक के नंबर के आधार पर पुलिस ट्रक के मालिक और चालक का पता लगा रही है. एसपी उदय शंकर सिंह ने कहा चौफरवा के पास सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. मौके से फरार ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है.

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

17 Feb 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us