Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के युवक से 13 लाख की ठगी ! डिप्टी सीएम के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर के युवक से 13 लाख की ठगी ! डिप्टी सीएम के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी डिप्टी सीएम के आदेश पर मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में नौकरी के नाम पर ये युवक से साढ़े तेरह लाख (13.50) की ठगी हो गई. पैसे मांगने पर मारा पीटा भी गया. डिप्टी सीएम के आदेश पर सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक युवक से नौकरी का झांसा देकर अनुभाग अधिकारी गृह लखनऊ के नाम से कुछ लोगों ने साढ़े तेरह लाख की ठगी कर ली. इतना ही नहीं जब उससे पैसे मांगे गए तो साथियों के साथ मिलकर जमकर मारा पीटा.

पुलिस से शिकायत करने पर जब कार्रवाई नहीं हुई तो उसने सूबे के डिप्टी सीएम का दरवाजा खटखटाया. लखनऊ से आए आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

पान की दुकान लगाने वाले से अनुभाग अधिकारी गृह बताकर ठगी

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के मुराईन टोला हनुमान मंदिर निवासी अरविंद कुमार के साथ नौकरी का झांसा देकर हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र कुंभीपुर निवासी रामराज ने लाखों की ठगी कर ली.

बताया जा रहा है कि अरविंद शहर में पान की दुकान का संचालन करता था और रामराज उसकी दुकान आया करता था. बेरोजगारी का ऐसा आलम था कि बातों ही बातों में रामराज ने उसे फंसा लिया और अपने को लखनऊ में अनुभाग अधिकारी गृह बताया. जानकारी के मुताबिक 7 जुलाई 2022 से 13 जुलाई 2022 के बीच रामराज ने अरविंद को कई बार फोन करके नौकरी लगवाने का झांसा दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

अरविंद को लगा कि लखनऊ के लोकभवन में अनुभाग अधिकारी गृह है तो नौकरी जरूर लग जाएगी. रामराज ने खुद पैसे ना लेते हुए अपने साथी कुलदीप के खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से चार बार कुल 13.50 लाख रुपए मंगवा लिए साथ ही अरविंद के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और चार ब्लैंक चेक ले लिए. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

पीड़ित को लखनऊ बुलाकर साथियों से पिटवाया..दुबारा दिखे तो जान से मरवा दूंगा 

अरविंद से पैसे और जरूरी दस्तावेज लेने के बाद कई दिनों तक शातिरों ने उसे उलझाए रखा. समय बीतने के बाद जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने रामराज को फोन कर अपने पैसे और जरूरी दस्तावेज मांगे तो उसे बातों में उलझाने लगा. अरविंद ने कहा कि फोन न उठाने पर वो लखनऊ गया तो आरोपियों ने मिलने से इनकार कर दिया.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

सरकारी नौकरी का सपना अब ठगी में परिवर्तित हो गया था..अरविंद कहता है कि जब कई बार मिलने और बात करने का प्रयास किया रामराज के साथी कुलदीप ने उसे 28 जून 2023 को लखनऊ बुलाया वहां पहुंचते ही पैसे मांगने पर कई लोगों ने जमकर मारा पीटा और सीढ़ियों से गिरा दिया साथ ही धमकी दी कि दोबारा पैसे मांगे तो मरवा दूंगा..

पुलिस के काटता रहा चक्कर, डिप्टी सीएम के आदेश पर मुकदमा

अरविंद बताते हैं कि लखनऊ में मारपीट होने के बाद पास की चौकी में शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई..करीब साल भर से पुलिस के चक्कर काटने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की.

बताया जा रहा है कि लखनऊ के आदेश पर बीते मंगलवार 20 तारीख को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया..सदर कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us