Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Dhata News: फतेहपुर में जमीनी विवाद में चली गई बुजुर्ग की जान ! दारोगा के घर में हुआ हादसा

Fatehpur Dhata News: फतेहपुर में जमीनी विवाद में चली गई बुजुर्ग की जान ! दारोगा के घर में हुआ हादसा
फतेहपुर के धाता में जली गई बुजुर्ग की जान (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या हो गई. घटना धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र के भैदपुर की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur Dhata News: यूपी के फतेहपुर में जमीनी विवाद के चलते एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. घटना धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र के भैदपुर गांव की है.

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान बुजुर्ग लहुलुहान हो गया था उसके सर पर गहरी चोट लगी थी जिसके चलते परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां मंगलवार भोर पहर उसकी मौत हो गई. परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जमीनी विवाद में दारोगा के पिता की हत्या

फतेहपुर (Fatehpur) के धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र के भैदपुर निवासी भैरव प्रसाद (52) की जमीनी विवाद को लेकर रविवार को पड़ोसियों से विवाद हो गया था. बताया जा रहा है कि विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा था.

पुलिस ने बकायदा मेडिकल भी कराया था लेकिन सोमवार को दोनों पक्षों में गली गलौज के साथ जमकर लाठी डंडे चले जिससे भैरव प्रसाद के सर पर गंभीर चोटें आ गई थीं. जानकारी के मुताबिक गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

आपको बतादें कि भैरव प्रसाद का बेटा सुनील कुमार लखनऊ में यूपी पुलिस का सब इंस्पेक्टर है जो दो दिन पहले ही घर आया था.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

पांच लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

52 वर्षीय भैरव प्रसाद की मौत के लिए पुलिस ने मनोज कुमार, शिवबोधन, मीरा, अंजू और सुमित्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धड़पकड़ की जा रही है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us