Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में डोली उठाने का बयाना लौटाने गए युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fatehpur News: फतेहपुर में डोली उठाने का बयाना लौटाने गए युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
फतेहपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मामला थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है. आरोप है कि डोली उठाने से माना करने पर मारपीट करते हुए उसे जहरीला पदार्थ लिखा दिया गया.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शादी समारोह में डोली उठाने का काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मामला थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है.

परिजनों ने युवक को जहरीला पदार्थ खिलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट है.

डोली उठाने वाले रामभवन की संदिग्ध मौत?

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Thariyao Thana) के रसूलपुर गांव के रहने रामभवन (30 वर्ष) पेशे से शादी समारोह में डोली उठाने का काम करता था. जानकारी के बुधवार को वह शादी वाले घर में बयाना (एडवांस) वापस करने गया था.

बताया जा रहा है कि युवक ने 1 मार्च को होने वाली शादी के लिए एडवांस में 500 रुपये लिए थे. लेकिन शादी से पहले उसे मजदूर (कहार) नहीं मिल सके, जिसके चलते उसने बयाना लौटाने का फैसला किया. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

500 रुपये लौटाने गया था खिला दिया जहर 

रामभवन के भाई ननकू प्रसाद के अनुसार उसका भाई थरियांव-असोथर रोड इलाके में शादी वाले घर पांच सौ रुपए बयाना वापस करने गया था. लेकिन जब वह वापस लौटा तो उसने अपने परिजनों को बताया कि उसके साथ मारपीट की गई और जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिला दिया गया. कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिवार के लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

परिजनों में मचा कोहराम, न्याय की गुहार

युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया. घरवाले इस घटना के लिए शादी वाले पक्ष को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. थरियांव थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की गहन जांच की जा कर रही है. तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us