Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: महाशिवरात्रि पर ‘मधु-आक्रमण’ ! पूड़ी सब्जी छोड़ लोग बने मिल्खा सिंह, 9 पहुंचे अस्पताल 

Fatehpur News: महाशिवरात्रि पर ‘मधु-आक्रमण’ ! पूड़ी सब्जी छोड़ लोग बने मिल्खा सिंह, 9 पहुंचे अस्पताल 
फतेहपुर में मधुमक्खियों के हमले से 9 घायल (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में महाशिवरात्रि के दिन चल रहे भंडारे के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे 9 लोग घायल हो गए. मामला बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) का है.

Fatehpur Bindki News: यूपी के फतेहपुर में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया था, जहां श्रद्धालु प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण कर रहे थे. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इस भंडारे में अचानक बिन बुलाएं मधुमक्खियां भी आ धमकेंगी. ऐसा सूजाया कि 9 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया. मधुमक्खियों के इस प्रेम ने ऐसी खलल डाली कि शिवभक्ति भूल लोग घर की ओर भगाते नज़र आए. 

जब मधुमक्खियों ने किया ‘सद्भावना दौरा’

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के पैगम्बरपुर इमलिया बाग में बुधवार को चल रहे विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालु जुटे थे. लेकिन तभी अचानक पास के पीपल के पेड़ पर बसे मधुमक्खियों के एक झुंड ने ‘आशीर्वाद’ देने की सोची और पूरे भंडारे में हड़कंप मचा दिया.

प्रसाद ग्रहण कर रहे लोग दोने पत्तल छोड़कर मिल्खा सिंह की तरह ऐसा भागे जैसे किसी ने अचानक मैराथन की घोषणा कर दी हो. खेतों में छिपने का नज़ारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. मधुमक्खियों ने जिसको जहां पाया वहीं काटा. देखते ही देखते पूरा मैदान खाली हो गया. 

मधुमक्खियों ने 9 लोगों को किया घायल, एक गंभीर

इस हमले में कस्बे के महाजनी गली निवासी रवि (35) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अचेत अवस्था में बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया गया. उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. वहीं, शत्रुघ्न (30), उज्जवल (22), दुर्गेश (40), पिंटू (35), मोहित (24), अजय सोनी (30), मिथिलेश (35) और जेके समेत 9 लोगों को अस्पताल ले जाया गया. गनीमत रही कि प्राथमिक उपचार के बाद बाकी सभी को घर भेज दिया गया. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us