Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में मासूम बच्चों को ज़हर खिला फंदे से लटकी मां ! भैंस को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों से चले पत्थर

Fatehpur News: फतेहपुर में मासूम बच्चों को ज़हर खिला फंदे से लटकी मां ! भैंस को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों से चले पत्थर
फतेहपुर में तीन बच्चों को ज़हर लिखा मां फंदे से झूली : प्रतीकात्मक फोटो

Fatehpur Mother Suicide Her Children

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. औंग थाना (Aung) क्षेत्र के अंतर्गत हरचंद्रखेड़ा (Harchandra Kheda) में घरेलू विवाद के चलते एक मां ने अपने तीन बच्चों को ज़हर देकर खुद फांसी के फंदे में झूल गई. घटना के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराते हुए शव को कब्जे में ले लिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में घरेलू कलह के चलते मां ने अपने मासूम बच्चों को ज़हर देकर खुद फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. घटना के दौरान एक बेटे सहित मां की मौत हो गई जबकि दो बच्चे सुरक्षित हैं. मामला औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के अंतर्गत हरचंद्रखेड़ा (Harchandra Kheda) है. बताया जा रहा है कि इस दौरान मायके और ससुराल पक्ष में विवाद हो गया और ईंट पत्थर भी चले. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

भैंस बेचने को लेकर घर में हुआ विवाद

फतेहपुर (Fatehpur) के औंग थाना क्षेत्र के हरचंदखेड़ा गांव में विनोद अपने परिवार सहित रहता है. जानकारी के मुताबिक विनोद घर की पेंटिंग और पीओपी का काम करने के लिए कई बार जिले के बाहर भी जाता है. गांव में उसकी पत्नी सरला (38) और तीन बच्चों सहित उसकी मां भी रहती है. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले विनोद अपने गांव आया था. गांव में खेती बाड़ी के साथ-साथ मवेशी पालन भी होता था. पत्नी के कहने पर विनोद ने अपनी भैंस बेंच दी और उसके पैसे सरला को दे दिए.

विनोद की मां पचनी देवी भैंस बेचने के खिलाफ थी लेकिन जब पैसे भी उसको नहीं मिले तो इस बात को लेकर घर में विवाद होने लगा. बताया जा रहा है कि रविवार सुबह विनोद खेतों में काम करने चला गया दूसरी तरफ सास और बहू में विवाद होता रहा. सरका विवाद बर्दास्त ना कर सकी और अपने बच्चों अंश (12) आनशी (10), आदर्श (8) को घर के अंदर ले जाकर गुड़ में मिलाकर ज़हर लिखा दिया और खुद किचन में फांसी के फंदे से झूल गई.

मां फंदे पर लटकी और भाई की हालत बिगड़ी

सरला ने गुड़ में मिलाकर जो ज़हर दिया था उसे छोटा बेटा आदर्श खा गया जबकि बेटी आनशी और बेटे अंश से उसे थूक दिया. दोनों बच्चों ने देखा की छोटे भाई आदर्श की तबियत बिगड़ रही है और मां फंदे से लटकी हुई है तो दौड़कर अपने पिता और घर वालों को इसकी जानकारी दी. जबतक घर वाले पहुंचते तब तक सरला ने दम तोड़ दिया था जबकि आदर्श की हालत खराब थी. परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई. इसी बीच सरला के मायके वालों को इसकी जानकारी हो गई. गांव पहुंच कर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में ईंट पत्थर भी चलने लगे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

पुलिस के पहुंचने पर विवाद हुआ शांत शवों को भेजा पोस्टमार्टम

गांव में मौत और विवाद की सूचना मिलते ही औंग थाना प्रभारी और सीओ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए सरला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरा. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us