Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में घटतौली के आरोप ! भिड़े कोटेदार और प्रधान समर्थक, जांच टीम से बदसलूकी

Fatehpur News: फतेहपुर में घटतौली के आरोप ! भिड़े कोटेदार और प्रधान समर्थक, जांच टीम से बदसलूकी
फतेहपुर के बिलंदा में राशन घटतौली के विवाद में पहुंची टीम के फाड़े प्रपत्र (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में घटतौली के आरोपों के बीच जांच करने पहुंची टीम के सामने कोटेदार और प्रधान समर्थक आपस में भिड़ गए. मामला थरियांव क्षेत्र के बिलंदा (चकबरारी) का है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में कोटेदार द्वारा ग्रामीणों से राशन वितरण के दौरान की जा रही घटतौली की शिकायत के बाद जांच करने पहुंची टीम के सामने ही प्रधान और कोटेदार समर्थक आपस में भिड़ गए और हंगामा करने लगे.

मामला थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा (चकबरारी) का है. बताया जा रहा है कि पंचायत भवन में पुलिस के बीच बचाव के बाद मामला थोड़ा शांत हुआ था कि जांच टीम के प्रपत्र छीन कर फाड़ने के बाद विवाद गहरा गया.

घटतौली के आरोप में डीएम से शिकायत 

फतेहपुर (Fatehpur) के बिलंदा (चकबरारी) के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ डीएम से शिकायत की थी. आरोप है कि कोटेदार कंधई लाल राशन वितरण में घेर फेर करता है. बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी के आदेश पर एक जांच टीम को सोमवार को गांव भेजा गया था.

मामले में विवाद की स्थित देखते हुए पुलिस को भी जानकारी दी गई. पंचायत भवन में जांच टीम ने ग्रामीणों से बयान लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया. बताया है कि तभी अचानक कोटेदार और ग्राम प्रधान समर्थक आपस में भिड़ गए. पुलिस ने विवादित लोगों को दूर भगाया और जांच टीम को अपना काम करने दिया

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

जांच टीम के फाड़ दिए प्रपत्र, समर्थकों में हंगामा 

बिलंदा (चकबरारी) गांव में जांच टीम विवादों के बीच ग्रामीणों के बयान दर्ज करती रही. बताया जा रहा है कि दोपहर बाद पंचायत भवन पहुंचे कोटेदार कंधई लाल के पुत्र मनोज ने जांच टीम से प्रपत्र छीनते हुए फाड़ दिए जिसके बाद विवाद ज्यादा बढ़ गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक पुलिस को लाठी फटकारते हुए ग्रामीणों को शांत कराना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोटेदार कंधई लाल का आरोप है कि प्रधान गुलाब ने घर पर आकर गाली-गलौज और अपमानित शब्दों का प्रयोग किया है, साथ ही गुलाब प्रधान बिना अंगूठा लगाए राशन देने की बात कहते हैं.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

चकबरारी ग्राम प्रधान गुलाब ने कहा कि जांच टीम के सामने कोटेदार और उसके समर्थकों ने हंगामा किया फिर टीम के प्रपत्र भी फाड़ दिए पूरा गांव झूठा नहीं हो सकता है इन पर कार्रवाई होनी चाहिए.

मीडिया को जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर कहते हैं कि चकबरारी गांव एक जांच टीम गई थी वहां हंगामा हुआ है लेकिन प्रपत्र फाड़ने की जानकारी नहीं है जांच के बाद कार्रवाई होगी.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us