Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के मेडिकल कॉलेज में आईं दरारें ! अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

Fatehpur News: फतेहपुर के मेडिकल कॉलेज में आईं दरारें ! अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना
फतेहपुर के मेडिकल कॉलेज की दीवारों पर दरारें अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बने मेडिकल कॉलेज (Medical College) की नवनिर्मित दीवारों में दरारें पड़ने का मुद्दा राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा रहा है. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सरकार पर निशाना साधा है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में 212 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज (Medical College) की दीवारों पर दरारें और लीकेज का मामला अब तूल पकड़ने लगा है.

एक समाचार पत्र की रिपोर्ट को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. वहीं अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह (Dr RP Singh) ने मामले की शिकायत शासन से करने की बात कही है.

मेडिकल कॉलेज की दीवारें खोल रहीं हैं अंदर की पोल 

फतेहपुर (Fatehpur) के अल्लीपुर कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर बने अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज की दीवारें अब अंदर की पोल खोलने लगीं हैं.

बताया जा रहा है कि 212 करोड़ की लागत से बने इस मेडिकल कॉलेज (Medical College) का काम अभी तक पूरा भी नहीं हुआ है और उसके पहले ही गड़बड़ झालों की बात सामने आने लगी है.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल कालेज की इमारत में दीवारों के साथ सीवरेज में बड़ी गड़बड़ी है. जगह-जगह सीवरेज लीकेज है. बताया जा रहा है कि पूर्व में प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने भी कार्यदाई संस्था को घटिया सामग्री प्रयोग करने पर फटकार लगाई थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

योगी ने था शिलान्यास, मोदी ने लोकार्पण 

फतेहपुर के अल्लीपुर नेशनल हाइवे पर 19.46 एकड़ में बने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 29 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था इसके बाद कार्यदाई संस्था ने काम करना शुरू कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

गाइडलाइन के बाउजूद संस्था का काम समय से पूरा नहीं हुआ और अधूरे मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण 25 अक्तूबर 2021 को डिजिटल माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी ने कर दिया. बताया जा रहा है कि 2024 के अंत में संस्था ने अधिकतम काम खत्म किया तब यहां ओपीडी शुरू हो पाई. 

अखिलेश ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना 

मेडिकल कॉलेज की दीवारों पर आई दरारों ने राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल मचा दी. अखिलेश यादव एक्स पर लिखते हैं कि...

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर अल्लीपुर में, आपके समय में बने नये मेडिकल कॉलेज में दरारें क्यों पड़ गयीं और लीकेज क्यों हो रही है. लीकेज होकर भ्रष्टाचार का पैसा किसकी जेब में गया. अगर इन सब बातों पर चुप्पी साधी गयी तो जनता की शक की सुई किसी भी तरफ़ घूम सकती है. 
डीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण 

मेडिकल कॉलेज में कि दीवारों दरार और लीकेज की समस्या ने अधिकारियों की भी नींद उड़ा दी. जिलाधिकारी रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और कार्यदाई संस्था और कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ मीटिंग करते हुए जल्द से जल्द इसे ठीक कराने की बात कही.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us