Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पुजारी को बंधक बना सैकड़ों साल पुरानी मूर्ति चोरी

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पुजारी को बंधक बना सैकड़ों साल पुरानी मूर्ति चोरी
फतेहपुर के मुत्तौर महावीर मंदिर से हनुमान जी की प्रतिमा चोरी: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बीती रात बदमाशों ने पुजारी को बंधक बनाकर हनुमान जी (Hanuman) की प्रतिमा चोरी कर ले गए. मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) के मुत्तौर (Muttaur) का है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सोमवार रात करीब ढाई बजे चोरों ने मुत्तौर (Muttaur) गांव के बाहर बने महावीर मंदिर से सैकड़ों साल पुरानी हनुमान जी (Hanuman) की प्रतिमा चोरी कर रफूचक्कर हो गए.

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुजारी को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया. मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र का है. इस वारदात के बाद क्षेत्रीय लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. 

250 साल पुराने मंदिर से मूर्ति उठा ले गए बदमाश 

फतेहपुर (Fatehpur) के ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के मुत्तौर (Muttaur) गांव के बाहर देवगांव रोड पर स्थित 250 साल पुराने महावीर मंदिर से बदमाशों ने सैकड़ों वर्ष की हनुमान जी की प्रतिमा चोरी कर ले गए.

बताया जा रहा है कि बीती रात मंदिर में पांच अज्ञात बदमाश आए और तमंचे के बल पर पुजारी छंगू को बंधक बनाकर मूर्ति सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए. सुबह पुजारी ने ग्रामीणों को जानकारी देकर पूरी घटना का जिक्र किया.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

मूर्ति में लगे थे कीमती आभूषण, ग्रामीणों में भारी रोष 

महावीर मंदिर की हनुमान प्रतिमा सैकड़ों वर्ष पुरानी है. बताया जा रहा है कि उसमें लगे मुकुट,आंखे, तिलक और मुख चांदी का था. ग्रामीणों को जब ये बात पता चली तो भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करने लगे.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

ग्रामीणों ने कहा कि हनुमान जी का यह मंदिर हमारी सांस्कृतिक और आस्था का धरोहर है जिस पर कुठाराघात किया गया है. पुलिस अगर कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन हो सकता है. 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

fatehpur_muttaur_hanuman_mandir_news
फतेहपुर के मुत्तौर हनुमान प्रतिमा में लगे आभूषण: File Photo
पुलिस ने कहा जमीनी विवाद में घटना को दिया गया अंजाम 

मंदिर से हनुमान जी की प्रतिमा और कीमती आभूषण की चोरी को पुलिस ने निराधार बताया है. थाना प्रभारी वृंदावन राय कहते हैं कि प्रतिमा में किसी भी प्रकार के आभूषण नहीं थे जमीन विवाद को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद में मुकदमा भी लंबित है. चोरी की घटना पूरी तरह से निराधार है. जांच की जा रही है. वहीं मंदिर की एक पुरानी तस्वीर देखने से पता चला कि प्रतिमा में लगे जिन आभूषणों की बात कही जा रही है वह सही है. क्षेत्रीय ग्रामीण पुलिस की हीलाहवाली से नाराज नजर आ रहे हैं.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us