Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान ! इस वजह से थी परेशान, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान ! इस वजह से थी परेशान, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा
फतेहपुर युवती आत्महत्या वाले मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में ट्रेन के आगे कूदकर युवती के जान देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. घटना मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र की है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक युवती ने छेड़छाड़ और धमकी के चलते अपनी जान गवां दी. मामला मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बीते 27 जनवरी को एक गांव की लड़की ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी.

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक आते जाते युवती के साथ आरोपी युवक छेड़छाड़ करता था. शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी.

युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, तीन लोगों पर मुकदमा 

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ रास्ते में गांव अनिल पुत्र राम सजीवन छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता था. जब युवक से तंग आकर लड़की ने अपने परिजन से शिकायत की.

युवती के पिता ने जब अनिल के माता-पिता राम सजीवन और रामसखी से शिकायत की, तो आरोपियों ने उल्टा पीड़ित परिवार के मारपीट की और को जान से मारने की धमकी दे डाली. तहरीर के मुताबिक मानसिक रूप से परेशान युवती ने बीते 27 जनवरी को ट्रेन के आगे छलांग लगा दी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बेटी की इस दर्दनाक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी अनिल, उसके पिता राम सजीवन और मां रामसखी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us