Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर भीषण सड़क हादसा ! तीन कारे आपस में टकराईं, 6 लोग घायल, 3 रैफर 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर भीषण सड़क हादसा ! तीन कारे आपस में टकराईं, 6 लोग घायल, 3 रैफर 
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन कारें टकराईं, 6 घायल: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे परिवार की कार का टायर फटने से भीषण हादसा हो गया. घटना में तीन कारें आपस में टकरा गईं जिससे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज नेशनल हाइवे का है. सूचना पर पहुंची ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां से गंभीर हालत में तीन को कानपुर हैलेट रैफर कर दिया गया है.

Fatehpur Road Accident: यूपी के फतेहपुर में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं हैं. घटना सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के लोधीगंज नेशनल हाइवे की है. जानकारी के मुताबिक प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एक कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई.

इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही दो कारें उससे टकरा गईं. हादसा इतना भयानक था कि तीनों कारों के परखच्चे उड़ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में कानपुर हैलेट रैफर किया गया है.

प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहा था परिवार, अचानक हुआ हादसा

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के लोधीगंज नेशनल हाइवे पूजा नर्सिंग होम के पास सुबह तकरीबन 10 बजे प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही कार का टायर अचानक फट.

बताया जा रहा है कि टायर फटते ही कार अनियंत्रित हो गई और दूसरी लेन पर चली गई. जहां दिल्ली की ओर से आ रही दो कारें उससे भिड़ गईं. हादसा इतना भीषण था कि तीनों कारों के परखच्चे उड़ गए. देखते ही देखते आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

अचानक चिंघाड़ से हाइवे में थम गए लोग, 6 लोग घायल, 3 रैफर

लोधीगंज नेशनल हाइवे पर अचानक हुए सड़क हादसे से चारो ओर का यातायात थम गया. चीखने चिल्लाने की आवाज से मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया. सूचना पर पहुंची पुलिस और आम लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

सदर कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि सड़क हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में कानपुर हैलेट के लिए रैफर किया गया है. यातायात पूरी तरह से सामान्य हो गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

कितने लोग हुए हैं घायल

हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए, जिनमें से तीन को गंभीर चोटें आईं और उन्हें कानपुर के हैलेट अस्पताल रैफर किया गया है:

  1. मधु देवी (निवासी: निहाल विहार, दिल्ली) – पैर में फ्रैक्चर, कानपुर रेफर
  2. मायावती (उम्र: 80 वर्ष) – नाक में फ्रैक्चर, कानपुर रेफर
  3. योगेंद्र (उम्र: 35 वर्ष, कार ड्राइवर) – पैर में फ्रैक्चर, कानपुर रेफर
  4. नीरू कश्यप (उम्र: 39 वर्ष) – बाईं आंख के ऊपर चोट व सूजन, जिला अस्पताल में इलाज जारी
  5. विक्की सांखला (उम्र: 38 वर्ष) – जिला अस्पताल में इलाज जारी
  6. कोमल सांखला (उम्र: 22 वर्ष) – जिला अस्पताल में इलाज जारी

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us